For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Foreign like Places in Delhi: किसी विदेशी जगह से कम नहीं हैं दिल्ली की ये टूरिस्ट स्पॉट

05:14 PM Feb 19, 2023 IST | Prasidhi
foreign like places in delhi  किसी विदेशी जगह से कम नहीं हैं दिल्ली की ये टूरिस्ट स्पॉट

Foreign like Places in Delhi: अगर आपको घूमने का बहुत शौक है तो आप कभी ना कभी ऐसी जगहों को ढूंढने का प्रयास करते रहते होंगे जहां पर पैसे भी कम खर्च हों और इंजॉय भी आप खूब कर सके। वैसे तो भारत में इस तरह के कई सारे पर्यटन स्थल हैं। समुद्र के किनारों से लेकर के रेगिस्तान और जंगलों से लेकर के पहाड़ी इलाके। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत में बहुत सारे ऐसे खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जहां आप सफर पर जा सकते हैं। कई ऐसे भी लोग होते हैं जिनको विदेश घूमने का शौक होता है। आजकल के कई सारी युवा विदेश यात्रा जाने का ख्वाब रखते हैं। किसी फिल्म या टीवी में जब वह किसी विदेशी नजारे को देखते हैं तो मन ही मन वहां जाने का सपना संजोने लगते हैं। हालांकि कई बार समय या पैसों की कमी या दूसरे कारण की वजह से लोग विदेश नहीं जा पाते।

Advertisement

लेकिन भारत में ही रह करके आप कई सारी ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जो किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं दिखती। दिल्ली एनसीआर के आस-पास भी कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर के आपको बहुत ही अच्छे स्थान देखने को मिलेंगे। यह पर्यटक स्थल आपको विदेश के नजारो का आनंद देते हैं। यहां आप बहुत ही कम बजट और एक दिन में ही घूम सकते हैं। जो लोग दिल्ली एनसीआर के आस-पास रहते हैं वह तो कभी भी इन जगहों पर जाकर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मजे कर सकते हैं।

Foreign like Places in Delhi: ग्रैंड वेनिस माॅल

यूरोप के वेनिस शहर की तर्ज पर बना नोएडा में स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल एक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर जा करके आप वॉटर राइड और गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं। यहां पर वह हर चीज उपलब्ध है जो वेनिस शहर में होती है।

वेस्ट टू वंडर पार्क

Foreign like Places in Delhi: दिल्ली में एक ऐसी जगह है जहां पर दुनिया भर के सारे अजूबों की नकल बनाई गई है। यह जगह सराय काले खां में वेस्ट वंडर पार्क है। यहां बेकार सामान के उपयोग से ब्राजील के रियो रिडीमर, टावर ऑफ़ पीसा, एफिल टावर, ताजमहल, पिरामिड और कोलोसियम आदि देखने को मिलते हैं।

लोटस टेंपल

दिल्ली का लोटस टेंपल भी अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह भी किसी विदेश के नजारे से कम नहीं है। यह देखने में ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस से काफी मिलता-जुलता है। यह सफेद संगमरमर से बना हुआ है और इसको कमल की पंखुड़ियों का आकार दिया गया है। लोटस टेंपल के अंदर भी बहुत मनमोहक नजारे देखने को मिलते हैं। जो आपको अलग तरह का अनुभव देते हैं।

Foreign like Places in Delhi: चंपा स्ट्रीट

दिल्ली के साकेत इलाके में बनी चंपा स्ट्रीट पेरिस जैसी लगती है। यह बिल्कुल पैरिसियन स्टाइल में बनी हुई है और यहां पर कई सारे कैफे हैं। जहां आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर के शाम का आनंद ले सकते हैं।

.