For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सिर पर ताज और अतरंगी अंदाज में खेत में ट्रेक्टर चलाती दिखी फेमिना मिस इंडिया Nandini Gupta

05:19 PM May 04, 2023 IST | Prasidhi
सिर पर ताज और अतरंगी अंदाज में खेत में ट्रेक्टर चलाती दिखी फेमिना मिस इंडिया nandini gupta

इस साल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब कोटा, राजस्थान की रहने वाली Nandini Gupta ने जीता था। महज 19 साल की उम्र में Nandini Gupta ने इतना बड़ा खिताब जीत लिया जो की अपने आप में बड़ी बात है। इस खिताब के जीतने के बाद Nandini Gupta काफी सुर्खियों में है। हाल ही में मिस इंडिया ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ट्रेक्टर चलाती हुई नज़र आ रही हैं। ये फोटो काफी वायरल हो रही है, साथ ही लोग मिस इंडिया की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

खेतों में ट्रेक्टर चलाती दिखी Nandini Gupta

Nandini Gupta ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में मिस इंडिया ट्रेक्टर चलाती हुई नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, “एक प्राउड किसान की बेटी।’ इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग Nandini Gupta की काफी तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीर में Nandini Gupta अपना ताज पहने नज़र आ रही हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

महज 19 साल की हैं Nandini Gupta

मिस इंडिया का खिताब जीते वाली Nandini Gupta कोटा की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि, Nandini Gupta ने काफी छोटी उम्र से ब्यूटी पीजेंट में पार्टीसिपेट करना शुरु कर दिया था। नंदिनी गुप्ता मिस राजस्थान का खिताब भी जीत चुकी है। मॉडलिंग के साथ-साथ नंदिनी पढ़ाई पर भी अपना फोकस रख रही है। वो बिजनेस स्टडीज कर रही हैं।

.