For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'पार्टी के साथ मेरा 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…' मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, शिवसेना में होंगे शामिल

Milind Deora News Today: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर घमासान मचा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
10:13 AM Jan 14, 2024 IST | BHUP SINGH
 पार्टी के साथ मेरा 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…  मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ  शिवसेना में होंगे शामिल

Milind Deora : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा के रूप में पार्टी छोड़ने पर बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा ने रविवार सुबह बड़ा कांग्रेस को झटका देते हुए एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से अटूट सपोर्ट के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।’

Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर मिलिंद देवड़ा ने बड़ा झटका दिया है। मिलिंद कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद मुंबई लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। मिलिंद राहुल गांधी के करीबियों में भी गिने जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे है और उनकी नाराजगी की वजह दक्षिण मुंबई सीट है, जहां से वह 2004 से 2014 तक सांसद रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जो लोग राम को नहीं मानते वह संविधान का अपमान कर रहे…’ जयपुर में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

मोदी लहर में हारे थे मिलिंद देवड़ा

मिलिंद देवड़ा को साल 2014 में मोदी लहर में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन था और अरविंद सावंत इस सीट पर 2014 से सासंद हैं और वह अब उद्धव गुट में हैं। कांग्रेस I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा है और शिव सेना मुंबई की दक्षिण सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। सीट बटवारे में उद्धव गुट के नेता खुल कर दक्षिण मुंबई की इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं, जिससे मिलिंद नाराज थे।

पिछले दिनों जताई थी नाराजगी

कुछ दिन पहले मिलिंद ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा था कि मुंबई दक्षिण सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास रही है और देवड़ा परिवार सालों से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा रहा है, लेकिन यह सीट अब उद्धव गुट के झोली में जा सकती है क्योंकि पिछले 10 सालों से इस सीट पर अरविंद सावंत सांसद हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-दुल्हन जैसा शृंगार, 5 लाख दीए और चारों तरफ राम की गूंज…जयपुर की मेयर ने बताया 22 जनवरी का पूरा प्लान

कौन हैं मिलिंद देवड़ा?

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मुरली देवड़ा केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी थे। देवड़ा परिवार और गांधी परिवार की पहचान करीबी रिश्तेदारों के रूप में है। मिलिंद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। इतना नहीं वह जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

.