For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आईं एकता कपूर और रिया कपूर!

फिल्म और टीवी शो निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने एक बार फिर से एक अनटाइटल्ड फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
05:26 PM May 09, 2023 IST | BHUP SINGH
 वीरे दी वेडिंग  के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आईं एकता कपूर और रिया कपूर

मुंबई। फिल्म और टीवी शो निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने एक बार फिर से एक अनटाइटल्ड फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जो 22 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। प्रोजेक्ट की तैयार शुरू हो गई हैं। यह अनटाइटल्ड फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क द्वारा निर्मित है। करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 2018 की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए दोनों पहले ही साथ आ चुकी हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘KKK 13’ में नजर आएंगी डेजी शाह, बोलीं-‘मैं खुद को परखना चाहती हूं’

‘द क्रू’ में साथ नजर आएंगी

एकता कपूर और रिया कपूर का दूसरा कोलैबोरेशन अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ के लिए हैं, जिसमें तब्बू, करीना, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन हैं। कहानी तीन महिलाओं की है जो जीवन के साथ आगे बढ़ने के लिए काम करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनकी नियति उन्हें कुछ अप्रत्याशित और अवांछित स्थितियों की ओर ले जाती है, जिससे वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए इंप्रेस

2023 के अंत तक रिलीज होगी फिल्म

राजेश कृष्ण निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और अनिल कपूर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म मार्च, 2023 के अंत तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

.