For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ekta Kapoor ने पिता जितेंद्र की इस एक शर्त के चलते अब तक नहीं की शादी, हैरान कर देगा यह खुलासा

Ekta Kapoor पूरे 40 बरस की हो चुकी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अब तक उन्होंने शादी क्यों नहीं की।
02:32 PM Jun 07, 2023 IST | BHUP SINGH
ekta kapoor ने पिता जितेंद्र की इस एक शर्त के चलते अब तक नहीं की शादी  हैरान कर देगा यह खुलासा

मुंबई। टीवी क्वीन कही जाने वाली प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर 48 साल की हो चुकी हैं। आज वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन अभी तक कुंवारी ही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एकता कपूर ने अभी तक शादी क्यों नहीं की? हालांकि, एकता कपूर इस सवाल का जवाब पहले ही दे चुकी हैं। उन्होंने इस शादी करने के पीछे अपने पिता जीतेंद्र (Jeetendra) की शर्त को जिम्मेदार ठहराया था।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Kriti Sanon को डेटिंग करने की अफवाहों के बीच प्रभास ने अपनी शादी को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस उछल पड़े

सलमान खान की शादी के बाद करेंगी शादी?

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की क्रिएटिव हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर एकता कपूर ने अपने कॅरियर में अपार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें पद्मश्री तक से नवाजा जा चुका है। लेकिन पर्सनल लाइफ में अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हर इंटरव्यू के दौरान अक्सर एकता कपूर से शादी को लेकर सवाल किया जाता है। कई बार इस पर वह खुलकर जवाब भी दे चुकी हैं। एक बार उन्होंने मजाक में कहा था कि जब सलमान खान शादी कर लेंगे तो मैं भी शादी कर लूंगी। इसके बाद उन्होंने शादी ना करने की वजह अपने पिता की एक शर्त को जिम्मेदार बताया।

यह खबर भी पढ़ें:-आज बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेंगी Sonnali Seygall, 5 साल से है दोनों रिलेशनशिप में

क्या रखी थी जितेंद्र ने एकता के सामने शर्त?

एकता कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता जितेंद्र ने उनके सामने शर्त रखी थी कि या तो आपको शादी करनी होग या फिर काम पर ध्यान देना होगा। पिता की यह बात सुनकर मैंने अपने कॅरियर को चुन लिया और अब तक शादी नहीं की है। एकता कहती है कि वो आज भी सही पार्टनर का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि वैसे तो एकता कपूर आईवीएफ के जरिए एक बेटे की मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि रखा है, जिसके साथ वो अकसर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती देखी जाती हैं।

.