For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या आप भी नहाने के लिए करते हैं Loofah का इस्तेमाल? तो जान लें कितनी गंभीर बीमारियों का घर है ये

11:50 AM Apr 13, 2023 IST | Prasidhi
क्या आप भी नहाने के लिए करते हैं loofah का इस्तेमाल  तो जान लें कितनी गंभीर बीमारियों का घर है ये

आज के समय में नहाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट आ गए हैं। तरह-तरह के साबुन से लेकर कई तरह के बॉडी वॉश एसेसरीज शामिल हैं। इन्हीं में जो शामिल है, वो है Loofah। लोग अपनी स्किन से डेड स्किन निकालने के लिए लूफा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, लूफा कई मामलों में काम का साबित होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके नुक्सान भी कई हैं। जहां इसके फाइबर्स अपने बॉडी हेयर ग्रोथ को कम करते हैं। वहीं इसे सही तरीके से इस्तेमाल न करने के चलते आपके शरीर में कई नुक्सान हो सकते हैं। चलिए आज जानते हैं कि लूफा आपके शरीर के लिए कितना हानिकारक है या फायदेमंद है।

Advertisement

करे डेड स्किन को साफ

लूफा से नहाने का एक फायदा ये है कि, इससे आपके शरीर पर जमें डेड सेल्स आसानी से निकल जाते हैं। साथ ही इसमें एक्स्फोलिएट भी होता है जो इनग्रोन हेयर की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

बढ़ाए ब्लड सर्कुलेशन

लूफा से नहाने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेश बढ़ता है। जब हम लूफा को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करते हैं तो एक तरह से शरीर की मसाज होती है। ऐसे में डेड सेल्स निकलने के साथ-साथ आपका ब्लड सर्कुलेश भी बढ़ता है। इसके इस्तेमाल से स्किन में कसाव और चमक बढ़ती है।

बढ़ाए स्किन इंफेक्शन का खतरा

ऐसा नहीं है कि Loofah से नहाने के केवल फायदे ही हैं। लेकिन आपको बता दें कि, अगर आप लूफा को सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो से बीमारियों की वजह भी बन सकता है। एक स्टडी के मुताबिक अगर आप लूफा को सही तरह से साफ और धोकर नहीं रखते हैं तो, ये इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

अगर आपकी त्वचा सेंसटिव है तो आपको लूफा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लूफा काफी हार्ड होता है, इस वजह से आपकी स्किन पर रेशेज और छील भी सकती है।

बनने लगेगा बीमारियों का घर

नहाने के बाद अधिकतर लोग Loofah को यूं ही रख देते हैं। ऐसे में गीले और डेड पार्टीक्लस लूफा में ही फंसे रह जाते हैं। जिसके चलते इस पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। फिर अगली बार जब आप इसका इस्तेमाल करत हैं तो वहीं बैक्टीरिया बीमारी का कारण बन जाते हैं। याद रहे कभी भी लूफा 2 महीने से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

.