For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या आपको भी पीरियड्स में उठता है काफी दर्द? तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे

04:05 PM Jun 24, 2023 IST | Prasidhi
क्या आपको भी पीरियड्स में उठता है काफी दर्द  तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे

हर महीने पीरियड्स आना आम बात है। इस पीरियड्स के दिनों में जहां कुछ लोगों को इसका एहसास भी नहीं होता तो वहीं किसी को इतना दर्द होता है कि, चलना फिरना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनसे आपके पीरियड्स का दर्द चुटकियों में गायब हो जाएगा।

Advertisement

कितने समय रहता है दर्द

पीरियड्स में आम तौर पर दर्द 48-72 घंटे तक रह सकता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इतनी देर ही दर्द हो अक्सर दर्द समय से ज्यादा भी हो सकता है और समय से कम भी।

क्यों होता है पीरियड्स में दर्द

पीरियड्स के समय होने वाले दर्द की मेन वजह शरीर में बनने वाला प्रोस्टाग्लैंडीन रसायन होता है। इस रसायन की वजह से यूटर्स की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। जितनी ज्यादा मांसपेशियां का सिकुड़ती हैं, उतना ज्यादा दर्द सहना पड़ता है।

पीरियड्स क्रैम्प में क्या करें

आमतौर पर पीरियड्स क्रैम्प से आराम पाने के लिए पेन किलर्स दवाओं का सेवन करती हैं। लेकिन इनके साइडइफेक्ट काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इससे आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्युलेशन पर बुरा असर पड़ सकता है।

ऐसे होगा 10 मिनट में दर्द खत्म

अगर आप भी घरेलू नुस्खों के जरिए पीरियड्स पेन को खत्म करना चाहते हैं तो इस उपायों को आजमाए। पहला, शहद और अदरक। अगर आपको भी झट से पीरिड्स से आराम पाना है तो, 1 छोटा चम्मच शहद और अदकर का रस लें। इसे एक साथ अच्छी तरह मिलाएं फिर इसका सेवन कर लें। इससे आपको दर्द में कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा। वहीं, दर्द, क्रैम्प और ब्लोटिंग से बचाव करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को पीरियड्स के दौरान दिन में दो बार ले सकती हैं।

.