For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई थीं Divya Bharti, आज भी एक रहस्य बनी हैं उनकी मौत, जानें कुछ सीक्रेट्स

19 साल की उम्र में बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं Divya Bharti। आज तक नहीं सुलझ पाई उनकी मौत की गुत्थी।
09:39 AM Feb 25, 2023 IST | BHUP SINGH
19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई थीं divya bharti  आज भी एक रहस्य बनी हैं उनकी मौत  जानें कुछ सीक्रेट्स

दिव्या भारती (Divya Bharti) का परिचय कराने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने समय की सबसे टॉप एक्ट्रेस में से एक रही थीं। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही अपनी दमदार एक्टिंग से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर मात दे दी थी। वह अपने छोटे से कॅरियर इतना कुछ कर गई कि आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। हालांकि, उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। आइए दिव्या भारती के जीवन और फिल्मी कॅरियर पर एक नजर डालते हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Pathaan : Shah Rukh Khan की पठान का जलवा जारी, 30वें दिन की धमाकेदार कमाई

3 साल के फिल्मी कॅरियर के बनाया बड़ा नाम

Divya Bharti का फिल्मी कॅरियर केवल 3 साल ही चला। उनका जन्म 25 फरवरी, 1974 में हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में राज करना शुरू कर दिया था। दिव्या भारती ने एक साल के अंदर ही 14 फिल्में साइन की थीं। 4 अप्रैल को दिव्या एक फिल्म की शूटिंग के बाद चेन्नई से मुंबई लौटी थीं। अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था। लेकिन वह सुबह फिर कभी नहीं आई। महज 19 साल की उम्र में दिव्या रात 11:30 बजे अपार्टमेंट की खिड़की से गिर गई और उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:-बोनी कपूर ने शेयर की Sridevi की पहली और आखिरी फोटो, लिखा-‘5 साल पहले…तुम्हारा प्यार और यादें…’

Divya Bharti के अपार्टमेंट में थे कई लोग

दिव्या भारती जब फ्लैट की खिड़की से गिरी तो उनके साथ वहां कई लोग मौजूद थे। उस वक्त दिव्या के साथ फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला फ्लैट में मौजूद थे। रात 10 बजे नीता और श्याम दिव्या भारती के फ्लैट पर पहुंचे। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इन तीनों के अलावा दिव्या की नौकरानी फ्लैट के किचन में काम कर रही थी। जहां लिविंग रूप में नीता और श्याम बैठे हुए थे। वहीं दिव्या कुछ देर बार खिड़की की और चली गईं। वह कुछ खिड़की के पास बैठी रहीं। इसके बाद दिव्या जैसे ही मुड़ने लगीं तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी 5 मंजिला बिल्डिंग के नीचे कंक्रीट के फर्श पर गिर गईं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पठान’ से ज्यादा कमाई कर सकती हैं सलमान की ‘Tiger 3’, जाने वो 5 बड़े कारण

साजिद नाडियाडवाला से था अफेयर

एक्ट्रेस का अफेयर निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ था और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। वे पहली बार जब मिले थे तब अभिनेत्री () गोविंदा के साथ फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग कर रही थी। दिव्या उस वक्त नाबालिग थी, जबकि साजिद 26 साल के थे। साजिद पहली ही मुलाकात में उन्हें पसंद करने लगे थे और इसके बाद वह दिव्या से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे। दिव्या भारती ने अपनी मौत के दिन यानी 5 अप्रैल, 1993 को एक डील भी साइन की थी।

एक्ट्रेस का अफेयर निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ था और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। वे पहली बार जब मिले थे तब अभिनेत्री (Divya Bharti) गोविंदा के साथ फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग कर रही थी। दिव्या उस वक्त नाबालिग थी, जबकि साजिद 26 साल के थे। साजिद पहली ही मुलाकात में उन्हें पसंद करने लगे थे और इसके बाद वह दिव्या से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे। दिव्या भारती ने अपनी मौत के दिन यानी 5 अप्रैल, 1993 को एक डील भी साइन की थी।

.