For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Dehradun : कांग्रेस का दिल्ली में हल्ला बोल, उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

06:34 PM Aug 26, 2022 IST | Jyoti sharma
dehradun   कांग्रेस का दिल्ली में हल्ला बोल  उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Dehradun : दिल्ली में कांग्रेस का 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन होगा। इस महारैली में उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश से महारैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों से समन्वय के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला, महानगर, विधानसभावार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि जिलावार पर्यवेक्षकों में जिला उत्तरकाशी विक्रम सिंह नेगी, विधायक, जिला टिहरी विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक, जिला देवप्रयाग राजपाल खरोला, प्रदेश महामंत्री एवं शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता, जिला चमोली प्रदीप थपलियाल, जिला रूद्रप्रयाग मुकेश नेगी, जिला पौडी गढ़वाल धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला कोटद्वार शैलेन्द्र रावत, पूर्व विधायक, जिला पिथौरागढ़ ललित फर्सवाण, पूर्व विधायक, जिला बागेश्वर खुशहाल सिंह अधिकारी विधायक, जिला चम्पावत भगीरथ भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला नैनीताल पुष्कर राज जैन, प्रदेश महामंत्री, महानगर हल्द्वानी मीना शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विधानसाभावार ये बने पर्यवेक्षक

इसके अलावा विधानसभावार पर्यवेक्षकों में विधानसभा रामनगर एवं सल्ट रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक, लालकुंआ प्रयाग भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष, कालाढूंगी हेमन्त बगडवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, जसपुर एवं काशीपुर आदेश चैहान, विधायक, बाजपुर एवं गदरपुर अनुपम शर्मा, प्रदेश महामंत्री, रूद्रपुर एवं किच्छा महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व सांसद, सितारगंज महेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री, नानकमत्ता गोपाल राणा, विधायक, खटीमा भुवन कापडी, विधायक, हरिद्वार शहर सतपाल ब्रहमचारी, बीएचईएल रानीपुर राजवीर चैहान, ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक, झबरेड़ा विरेन्द्र जाति, विधायक, भगवानपुर ममता राकेश शामिल हैं।

पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक, रूड़की यशपाल राणा प्रदेश महामंत्री एवं सचिन गुप्ता प्रदेश महामंत्री, हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत, विधायक, मंगलौर राजेन्द्र चैधरी, एडवोकेट प्रदेश महामंत्री, खानपुर एवं लक्सर महेश प्रताप राणा, प्रदेश महामंत्री एवं प्रमोद खारी, प्रदेश महामंत्री, ऋषिकेश एवं डोईवाला नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं आशीष नौटियाल जिलाध्यक्ष पौराणिक सांस्कृति प्रकोष्ठ, चकराता प्रीतम सिंह, मा0 विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विकासनगर नवप्रभात, पूर्व विधायक, सहसपुर आर्येन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं राकेश नेगी पूर्व अध्यक्ष पंचायतराज विभाग, धर्मपुर दिनेश अग्रवाल पूर्व विधायक, पूरन सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुरेन्द्र सिंह रांगड़, प्रदेश महामंत्री, रायपुर हीरा सिंह बिष्ट पूर्व विधायक एवं महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, राजपुर रोड राजकुमार पूर्व विधायक एवं पी.के. अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, देहरादून कैन्ट सूर्यकान्त धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी कार्यकारी अध्यक्ष, मसूरी गोदावरी थापली प्रदेश महामंत्री एवं मनमोहन मल्ल, प्रदेश महामंत्री को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

.