होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Deepika और Ranveer Singh ने खरीदा एक और नया घर, देखें पहली झलक, टोटल नेटवर्थ जानकर चकरा जाएगा सिर

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने 119 करोड़ रुपए के घर के बाद अब खरीदा नया ड्रीम हाउस। दोनों की नेटवर्थ जानकर शॉक्ड हो जाएंगे आप।
01:56 PM Jun 23, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। यह कपल फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरता रहता है। हाल में यह कपल अपना नया घर खरीदने को लेकर चर्चा में है। अब जो आशियाना इस कपल ने खरीदा है उसे दीपवीर का 'ड्रीम हाउस' बताया जा रहा है। हालांकि, यह कपल पहले भी 119 करोड़ रुपए का अपना एक ड्रीम हाउस खरीद चुका है। दीपवीर ने नया घर खरीदा है वो मुंबई के पॉश इलाके में है और इसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-बेअसर दिखे बजरंग बली के बदले डायलॉग, छठे दिन कमाएं सिर्फ इतने करोड़, जानिए अब तक की टोटल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह का 'ड्रीम हाउस' दिखाया है। हालांकि, अभी इस घर में दीपिका और रणवीर सिंह नहीं रह रहे हैं, क्योंकि अभी इसके कंस्ट्रक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पूरी लंबी सी बिल्डिंग है और इसके कुछ हिस्से ढके हुए हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि ये पूरी बिल्डिंग दीपवीर ने खरीदी या सिर्फ एक फ्लैट खरीदा है।

पहले खरीदा था 119 करोड़ का घर

बता दें कि इससे पहले दीपिका और रणवीर सिंह ने 119 करोड़ रुपए का महंगा घर खरीदा था, जिसके गृह प्रवेश के दौरान पूजा की तस्वीरें सामने आई थीं तो उनके घर की झलक देखने को मिली थी। इस घर में यह कपल शादी के बाद शिफ्ट हुआ था। वहीं दीपिका और रणवीर अपने पोस्ट में अकसर अपने आशियाने की झलक दिखाते नजर आते हैं। दूसरा अब नया घर खरीदने पर इस कपल के फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-कार्तिक आर्यन ने भरी महफिल में उठाई कियारा आडवाणी की सैंडल, लोग बोले-‘एक ही तो दिल….’

कितने करोड़ के मालिक हैं दीपका और रणवीर?

अगर दीपिका और रणवीर सिंह की नेटवर्थ मिला दी जाए तो जाए तो यह कपल करीब 640 करोड़ रुपए के मालिक हैं। दोनों ही लग्जरी घड़ियों और गाड़ियों के शौकीन हैं। इसके अलावा दोनों ने मुंबई में एक से ज्यादा घर खरीद लिए हैं। फीस की बात करें तो रणवीर सिंह एक फिल्म के 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं तो दीपिका पादुकोण 15 करोड़ रुपए लेती हैं।

Next Article