For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'दंगल गर्ल' सुहानी का 19 साल की उम्र में निधन, सिनेमा में वापसी का था इंतजार

Suhani Bhatnagar Death : 'दंगल गर्ल' सुहानी भट्‌टनागर (Suhani Bhatnagar Death) की मौत ने सिनेमा जगत को हिलाकर रख दिया है। वह महज 19 साल की थी और इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
03:19 PM Feb 17, 2024 IST | BHUP SINGH
 दंगल गर्ल  सुहानी का 19 साल की उम्र में निधन  सिनेमा में वापसी का था इंतजार

Suhani Bhatnagar Death : 'दंगल गर्ल' सुहानी भट्‌टनागर (Suhani Bhatnagar Death) की मौत ने सिनेमा जगत को हिलाकर रख दिया है। वह महज 19 साल की थी और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। सुहानी के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों दुखी करके रख दिया है। लोग 'दंगल गर्ल' की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन निधन की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement

सुहानी को क्या हुआ था?

फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भट्‌टानगर का निधन उनके पूरे शरीर में पानी भरने से हुआ बताया जा रहा है। हुआ यूं कि कुछ समय पहले सुहानी भट्टनागर का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके पैर फ्रैक्चर हो गया था। सुहानी ने इलाज के लिए दवाईयां ली, लेकिन दवाईयों का ऐसा साइड इफेक्ट हुआ कि उनके पूरे शरीर में धीरे-धीरे पानी भर गया। वह काफी दिनों तक दिल्ली के एम्स अस्पाल में भर्ती रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान हैं बड़े टोटकेबाज?, नई फिल्म रिलीज होने से पहले घंटों तक करते हैं ये काम

कौन थी सुहानी भट्‌टनागर

सुहानी भट्‌टनागर बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में निभाए किरदार के लिए पहचाना जाता है। फिल्म में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसके बाद वह कई टीवी एड में भी काम कर चुकी थीं।

फिल्मों से बना ली थी दूरी

दंगल फिल्म हिट होने के बाद यूं तो सुहानी भट्टनागर के पास फिल्मों की लाइन लग जाती, लेकिन वह पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह फिर से सिनेमा में वापसी करेंगी।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव

भले ही दंगल फिल्म के बाद सुहानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव थीं। उन्होंने 25 नंवबर 2021 को इंस्टाग्राम पर लास्ट पोस्ट डाली थी। हालांकि, इससे पहले वह लगातार पोस्ट शेयर करती रहती थीं। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन के देखकर दंग रह गए थे। सुहानी पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस दिखने लगी थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-ईशा-भरत के तलाक पर चुप क्यों देओल परिवार?‌ हैरान कर देगी वजह

.