For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Crackers Burn Remedy: पटाखे से जलने पर तुरंत करें ये काम? इन घरेलू उपाय को अपनाएं

दिवाली पर लोग खूब पटाखे फोड़ते हैं। पटाखे जलाते समय कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से पटाखों से जलने और यहां तक कि आग लगने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
04:32 PM Nov 11, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
crackers burn remedy  पटाखे से जलने पर तुरंत करें ये काम  इन घरेलू उपाय को अपनाएं

Crackers Burn Remedy: दिवाली पर लोग खूब पटाखे फोड़ते हैं। पटाखे जलाते समय कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से पटाखों से जलने और यहां तक कि आग लगने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसलिए पटाखे जलाते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर कोई पटाखे जलाते समय जल जाता है तो घर पर ही कुछ उपाय अपनाकर पीड़ित को राहत पहुंचाई जा सकती है। पटाखों से जल जाएं तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय…

Advertisement

ठंडा पानी का करें उपयोग

अगर पटाखों से आपके हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत ठंडा पानी डालें। जब तक जलन शांत न हो जाए तब तक उस हिस्से को पानी में भिगोकर रखें। भूलकर भी उस जगह पर बर्फ न लगाएं। इससे रक्त का थक्का जम सकता है। जिससे परेशानी और बढ़ सकती है।

तुलसी के पत्तों का रस

अगर आप थोड़ा जले हैं तो उस जगह पर तुलसी के पत्तों का रस लगाएं। इससे जलन कम होगी और जलने के निशान भी नहीं रहेंगे। अगर घाव गंभीर है तो इसका अधिक प्रयोग करने से बचें।

नारियल का तेल

अगर कोई पटाखे से जल जाए तो नारियल का तेल लगाएं। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है जिससे जलन से राहत मिलेगी। ठीक होने के बाद भी नारियल का तेल लगाने से कोई निशान नहीं पड़ेगा।

आलू का रस

जलने पर कच्चे आलू का रस भी लगाया जाता है. यह बहुत ठंडा है, इससे जलन शांत हो जाएगी और आपको काफी राहत मिलेगी।

भूलकर भी न लगाएं रुई

जलने का घाव सामान्य घाव से अलग होता है। ऐसे में जले हुए घाव पर भूलकर भी रुई या कोई कपड़ा न लगाएं। इससे वह चीज वहीं चिपक जाएगी और उसे निकालने में दर्द होगा।

पटाखे जलाते समय बरतें ये सावधानियां

  • आपको पास में एक बाल्टी पानी के साथ-साथ कुछ रेत भी रखनी चाहिए ताकि आग बुझ सके।
  • पटाखे फोड़ते समय सिंथेटिक या नायलॉन के कपड़े पहनने से बचें।
  • जब फुलझड़ी जलाने के बाद गर्म हो जाए तो उसे ऐसे स्थान पर फेंक दें जहां उस पर पैर न रखा जा सके।
  • पटाखे फोड़ते समय इधर-उधर देखें और बच्चों से दूरी बनाकर रखें।

.