For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

देश के पहले गवर्नर राजगोपालाचारी के पौत्र सी आर केसवन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

02:47 PM Apr 08, 2023 IST | Jyoti sharma
देश के पहले गवर्नर राजगोपालाचारी के पौत्र सी आर केसवन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली। आजाद भारत के पहले गवर्नर राजगोपालाचारी के पौत्र सी आर केसवन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। जनरल वीके शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

Advertisement

केसवन ने बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, समावेशी विकास एजेंडा ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मैं उसी दिशा में काम करूंगा कि भारत 2027 तक विश्व गुरु बन जाए। पार्टी में मेरा वही योगदान होगा जो रामायण काल में राम सेतु बनने में गिलहरी ने दिया था।

20 साल से ज्यादा के काम की कांग्रेस ने नहीं की कद्र

बता दें कि केसवन के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला मौजूद थे। केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा था कि कांग्रेस ने उनके 20 साल से ज्यादा किए गए काम की कोई कदर नहीं की, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।

कल ही किरण रेड्डी ने भी दिया था इस्तीफा 

बता दें कि बीते शुक्रवार को ही कांग्रेस के कद्दावर नेता किरण रेड्डी ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। जिसके बाद अब यह चर्चाएं तेज हो गई है कि आखिर कांग्रेस संगठन में ऐसी क्या कमी है जिससे पार्टी के दिग्गज नेता एक-एक कर धुर विरोधी पार्टी बीजेपी का हाथ थामते जा रहे हैं। इस मुद्दे ने कांग्रेस को आत्मचिंतन का एक विषय दे दिया है।

.