For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राहुल गांधी मणिपुर में करेंगे पहली प्रेस कांफ्रेंस, जानें शेड्यूल

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का कांग्रेस ने शनिवार 6 दिसंबर को ब्योरा किया है। उससे पहले 10 जनवरी को कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा की वेबसाइट लांच करेगी। इसको लेकर 12 जनवरी थीम सॉंग को लांच किया जाएगा।
03:33 PM Jan 06, 2024 IST | Kunal Bhatnagar
कांग्रेस की  भारत जोड़ो न्याय यात्रा   राहुल गांधी मणिपुर में करेंगे पहली प्रेस कांफ्रेंस  जानें शेड्यूल

Bharat Jodo Nyay Yatra (कनिका कटियार): राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का कांग्रेस ने शनिवार 6 दिसंबर को ब्योरा किया है। इसके लोगो के दो भाग हैं जिस पर लिखा है "न्याय का अधिकार मिलने तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा"। एक हिस्से में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लिखा है जो तिरंगे के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे भाग में “न्याय का अधिकार” को नीले रंग में और “जब तक हम इसे प्राप्त नहीं कर लेते” को काले रंग में रखा गया है।

Advertisement

मणिपुर में होगी पहली प्रेस कांफ्रेंस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी की पहली प्रेस कांफ्रेंस मणिपुर में होगी। उससे पहले 10 जनवरी को कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा की वेबसाइट लांच करेगी। इसको लेकर 12 जनवरी थीम सॉंग को लांच किया जाएगा।

रोज 100 किमी. का सफर तय करेंगी यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो पार्ट में होगी। सुबह यह यात्रा लगभग 35 -40 किलोमीटर का सफर तय करेंगी, जबकि शाम को 45 -50 किमी तक सफर तय करेगी। रोज यह यात्रा कुल लगभग 100 किमी दुरी के तह यात्रा करेगी। इस दौरान एक दिन में दो पब्लिक मीटिंग राहुल गांधी करेंगे।

हर राज्य से शामिल होगें कार्यकर्ता

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दो बस होगी। इस यात्रा में कांग्रेस के फ्रंटल ग्रुप सेवा दल, हर राज्य के पीसीसी , संगठन महासचिव केसी वेनूगोपल और वरिष्ठ नेताओं सहित 55-60 नेता यात्रा के साथ चलते रहेंगे।

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

लोगो लॉन्च के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू कर रहे हैं। देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है।

ट्वीट (एक्स) पर शेयर की जानकारी

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट करके इसके लॉन्च की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा- आज कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

.