For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस अधिवेशन : राहुल गांधी ने भाजपा-RSS को बताया 'सत्ताग्रही', कांग्रेस को 'सत्याग्रही',

01:46 PM Feb 26, 2023 IST | Jyoti sharma
कांग्रेस अधिवेशन   राहुल गांधी ने भाजपा rss को बताया  सत्ताग्रही   कांग्रेस को  सत्याग्रही

राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में केंद्र और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने RSS-BJP को सत्ताग्राही बता दिया और कांग्रेस को सत्याग्रही कहा। राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में झंडा फहराने को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपने तो लालचौक में अकेले झंडा फहराया था हमने पूरे कश्मीर के लाखों युवाओं के हाथों में तिरंगा थामे उसे लहराते हुए देखा है।

Advertisement

अपने से ताकतवर के सामने ये नहीं लड़ेंगे, ये कैसी देशभक्ति है

राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में एक मंत्री ने कहा कि चाइना की अर्थव्यव्स्था भारत की इकोनॉमी बड़ी है, हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं। तो जब भारत में अंग्रेजों का राज था तो क्या हम उनसे नहीं लड़े थे, क्या आपसे जो ज्यादा शक्तिमान है, तो आप लड़ोगे ही नहीं। क्या इसे देशभक्ति कहते हैं क्या, ये कौन सी देशभक्ति है, जो आपसे कमजोर है उसे आप मारो, जो आपसे मजबूत है उसे आगे झुक जाओ।

अडाणी 609 से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे

राहुल गांधी ने यहां RSS-BJP को उन्होंने सत्ताग्राही कहा और कांग्रेस को सत्याग्रही कहा। राहुल ने कहा कि ये किसी के भी सामने झुक जाएंगे। मैंने अडाणी पर आक्रमण किया, मैंने कहा कि वे 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे। आपकी जो विदेश नीति बनती है, हर जगह इनको फायदा मिलता है। मोदी जी अडाणी के हवाई जहाज में आराम फरमाते दिख रहे हैं। स्टेट बैंक और अडाणी से मोदी जी का क्या लेना-देना, इसका सीधा सा जवाब था कि कोई रिश्ता नहीं है, मगर रिश्ता है, अडाणी और मोदी एक हैं, देश का पूरा पैसा एक आदमी के पास जा रहा है।

लोगों के मन से हमें डर निकालना है

इससे पहले कार्यक्रम को प्रियंका गांधी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की महिलाओं ने यात्रा के दौरान कुछ महिलाओं ने कहा की तीन साल से हम घर से बाहर नहीं निकले। इसलिए हमें लोगों का डर हटाना, हिम्मत देना हमारा काम है। गिले- शिकवे छोड़कर हमें साथ मिलकर काम करना है। अपनी बातें जनता तक पहुँचाना हमारा काम है।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ज़मीन अपने दोस्तों को दे रहे है, किसानों के कर्ज़ माफ़ नहीं होते लेकिन उद्योगपतियों के होते हैं। आज सभी पार्टी और लोग जो इनके विरोध में है वो साथ मिलकर लड़ें, हमारे पास एक साल का ही वक़्त है, सबसे उम्मीद है लेकिन लोगों को कांग्रेस से सबसे ज़्यादा उम्मीद है। इस चुनाव में विकास, बेरोज़गारी ये चुनाव का मुद्दा होना चाहिये, नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच के साथ हमें इनसे लड़ना होगा। कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिये खींच दी है।

.