होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, रंधावा बोले- जब अंग्रेज हमें डरा नहीं पाए तो ये भाजपा क्या डराएगी

06:15 PM Mar 24, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। राहुल गांधी के समर्थन में आज कांग्रेस ने आज प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन घेराव कार्यक्रम के तहत सिविल लाइन फाटक से राजभवन तक मार्च निकाला। प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि जब अंग्रेज कांग्रेस को नहीं डरा सके तो ये भाजपा सरकार क्या डराएगी।

वहीं राजभवन घेराव में रंधावा ने कहा कि कांग्रेस डरेगी नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करेगी। जब अंग्रेज कांग्रेस को नहीं डरा सके तो ये बाजपा क्या डराएगी। भाजपा के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी और इसकी राजस्थान से शुरुआत होगी और ये लड़ाई तब तक चलेगी जब तक मोदी और भाजपा का राज खत्म नहीं हो जाता। राहुल गांधी डरेंगे नहीं वो आगे बढ़ेंगे और हम उनके साथ हैं।

भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे- डोटासरा

राहुल की संसद से सदस्यता रद्द होने पर डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म करना अराजकता की पराकाष्ठा है। केंद्र की मोदी सरकार डरी हुई है, ये साज़िश इसका प्रमाण है। लेकिन सत्य को ना दबाया जा सकता है.. और ना ही झुकाया जा सकता है। हम सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। राहुल गांधी जी को सच बोलने की सज़ा दी जा रही है, जनता के मुद्दों पर उनकी आवाज़ दबाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा गया।

क्या अडाणी की लूट पर प्रश्न पूछना ज़ुर्म है? क्या नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को चोर कहना गुनाह है? चोरों को संरक्षण और सवाल उठाने पर सज़ा ! राहुल गांधी सत्य के साथ हैं और उन्हें सत्य के मार्ग से कोई नहीं हटा सकता। देश के लिए 2 प्रधानमंत्रियों की कुर्बानी देने वाले परिवार के देशभक्त बेटे को ना कभी डरा पाओगे और ना ही झुका पाओगे। फासीवादी ताकतों को सबक सिखाने का समय आ गया, सड़क से संसद तक मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Next Article