होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

खड़गे पर टिप्पणी मामला : मदन दिलावर के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- मेंटल हो गए हैं...हम करेंगे इनका इलाज

03:47 PM May 05, 2023 IST | Jyoti sharma

कोटा। भाजपा विधायक मदन दिलावर के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मेंटल कहने को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। इसे लेकर कोटा में उनके आवास के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मदन दिलावर की सुरक्षा के लिए पुलिस की लगाई हुई बैरिकेडिंग तक को  कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया और के घर में घुसने की कोशिश करने लगे।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

मदन दिलावर का विरोध करने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता यहां बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही मदन दिलावर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। घर को चारों तरफ से बैरिकेडिंग से सील कर दिया गया था। जब कांग्रेस कार्यकर्ता इसभी कट्ठा हो गए। तब उन्होंने मदन दिलावर के घर की ओर कूच किया। उनके आवास के पास ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। इससे कार्यकर्ता और पुलिस में जमकर झड़प भी हुई।

बैरिकेडिंग गिरा कर पार करने लगे कार्यकर्ता

कई कार्यकर्ता तो बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश करने लगे थे लेकिन किसी तरह पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद कार्यकर्ता मान गए और वापस लौट गए। कोटा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसे कैसे बोल सकते हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग प्रधानमंत्री से की है। अब मदन दिलावर अपने घर में छिप कर क्यों बैठे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सामना क्यों नहीं कर रहे हैं।

खड़गे को कहा था- मेंटल हो गए हैं

त्यागी ने कहा कि लगता है वे मानसिक रूप से पूरी तरह डिस्टर्ब हो गए हैं। कभी वे कलेक्टर के चेंबर में जाकर प्रदर्शन करते हैं तो कभी महंगाई राहत कैंप में आ जाते हैं। अगर इनका इलाज डॉक्टर नहीं कर पा रहे हैं तो फिर हम इनका इलाज कर देंगे। बता दें कि मदन दिलावर ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बयान दिया था।  जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी तरह मेंटल हो चुके हैं। 

Next Article