For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

किशनगढ़-रेनवाल दौरे पर CM गहलोत, कांग्रेस नेता जगदीश ककरालिया की मूर्ति का किया अनावरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज किशनगढ़-रेनवाल दौरे पर है।
01:13 PM Feb 21, 2023 IST | Anil Prajapat
किशनगढ़ रेनवाल दौरे पर cm गहलोत  कांग्रेस नेता जगदीश ककरालिया की मूर्ति का किया अनावरण

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज किशनगढ़-रेनवाल दौरे पर है। सीएम गहलोत ने सुबह 11.30 बजे रघुनन्दनपुरा में पूर्व कांग्रेस नेता जगदीश ककरालिया की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सीएम गहलोत जनसभा को भी सबोधित करेंगे। बता दें कि जगदीश ककरालिया जयपुर ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष थे। उन्हें किसानों का हितैषी माना जाता था। 8 अक्टूबर 2021 को कोरोना के दौरान उनका निधन हुआ था।

Advertisement

जगदीश ककरालिया के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत सुबह 11 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत किशनगढ़-रेनवाल के रघुनंदनपुरा पहुंचे। हेलिपेड पर कार्यकर्ताओं ने सूत की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद सीएम गहलोत गाड़ी से स्व.जगदीश ककरालिया की प्रतिमा के पास पहुंचे और ककरालिया की प्रतिमा का अनावरण किया।

इससे पहले पूर्व विधायक स्व.नानूराम ककरालिया की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री का राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा। सीएम गहलोत रघुनन्दनपुरा में जगदीश ककरालिया की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद मेघवाल, सीएम सलाहकार बाबूलाल नागर, उप सचेतक महेंद्र चौधरी, कृष्णा पूनियां सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

.