होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जवाहर कला केंद्र में रामचरित नाट्य देखने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, कहा- हर घर में श्रीराम के विचारों की जरूरत 

09:51 PM Oct 04, 2022 IST | Jyoti sharma

आज शाम कोमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जवाहर कला केंद्र में रामचरित नाट्य देखने पहुंचे। उन्होंने यहां पर रामलीला मंचन का आनंद उठाया। उन्होंने रामलीला मंचन कर रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि ये कलाकार प्रोफेशनल नहीं है लेकिन इन्हें ऐसी ट्रेनिंग दी गई है कि ये इतना अच्छा मंचन कर रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि बचपन में हम भी रामकथा में जाते थे। वहां जब मंचन होता था तो हजारों लोगों की भीड़ आती थी। आज दिल्ली जैसे शहर में भी रामलीला का मंचन होता है लेकिन वहां सभी कलाकार प्रोफेशनल होते हैं, लेकिन यहां पर इन कलाकारों के लिए जो भीड़ इकट्ठी हुई है। वह वाकई काबिले-तारीफ है। यह सबूत है इन लोगों की कलाकारी का। 

गहलोत ने कहा कि राम शब्द तो गांधी जी के जीवन के आखिरी शब्द थे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आचरण को उनके विचारों को आज हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। हमारे समाज को प्रेम और सद्भाव की आज बेहद जरूरत है। अशोक गहलोत ने यहां पर रामलीला मंचन देकने आए लोगों से मुलाकात भी की। गहलोत से मिलने के लिए लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। कुछ महिलाओं ने अशोक गहलोत के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

यह भी पढ़ें- सचिन से मुलाकात पर बोले मंत्री खाचरियावास- पायलट आए तो भजन-कीर्तन तो किया नहीं, क्या बात हुई नहीं बताऊंगा

Next Article