होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दिल्ली में केंद्र पर गरजे CM गहलोत, बोले-देश में ED, CBI और IT का आतंक, PM मोदी को दी ये नसीहत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को केंद्र सरकार तीखा हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में तानाशाही का माहौल है और लोकतंत्र खतरे में है।
05:05 PM Mar 18, 2023 IST | Anil Prajapat

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को केंद्र सरकार तीखा हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में तानाशाही का माहौल है और लोकतंत्र खतरे में है। मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का तमाशा बना रखा है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग ने देश में आतंक मचा रखा है। विपक्षी पार्टी के लोग ही जेलों में बंद हो रहे है और उनके घरों में छापे पड़ रहे है। साथ पीएम मोदी को नसीहत देते हुए गहलोत ने कहा कि अभी भी लोकसभा चुनाव में सवा साल का समय बाकी है। पीएम मोदी को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। देश में बढ़ रहे अशांति के माहौल को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सत्ता पक्ष ही संसद को चलने से रोक रहा है। ये बातें देश तक सिमित नहीं रहती है, दुनिया भी ये देख रही है। राहुल गांधी को किस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए? अगर माफी मांगनी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगनी चाहिए। जो 9 साल तक दूसरे मुल्कों में जाकर देश के बारे में बोले हैं। पीएम मोदी ने जर्मनी और कोरिया में भारत के खिलाफ कई बातें कही हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि किसको माफी मांगनी चाहिए?

गहलोत ने पूछा-किस बात के लिए माफी मांगे राहुल गांधी?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो बातें कही थी, वहीं बातें विदेश में जाकर कही है। ऐसे में राहुल गांधी ने गलत क्या कह दिया और किस बात की माफी मांगे। मोदी सरकार अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बहाना बना रही है और राहुल गांधी जैसे दबंग नेता ही इनका मुकाबला कर सकता है।

देश में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का आतंक

सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी राज में देश जिस दिशा में जा रहा है, वो बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। आज लोकतंत्र खतरे में है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग ने देश में आतंक मचा रखा है। विपक्षी पार्टी के लोग ही जेलों में बंद हो रहे है और उनके घरों में छापे पड़ रहे है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का तमाशा बना रखा है।

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को दी ये सलाह

मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उनके पास अभी समय है और उनको महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चुनाव में सवा साल बाकी है। ऐसे में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। देश में असंतोष का माहौल है। अगर असंतोष बढ़ गया तो देश में गृह युद्ध हो सकता है। दुनिया के मुल्कों में हुआ है। देश ही नहीं उनकी पार्टी में भी तानाशाही है। ऐसे में इन मुद्दों में सुधार के लिए प्रधानमंत्री को चिंता करनी चाहिए।

19 नए जिले बनाने के सवाल पर गहलोत ने दिया ये जवाब

राजस्थान में 19 नए जिले बनाने के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश में 55 जिले है। पश्चिम बंगाल में भी हाल ही में 7 नए जिलों की घोषणा हुई है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति देखते हुए इसकी जरूरत थी। हमने बहुत स्टडी के बाद राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 संभाग बनाने का निर्णय किया है। इस फैसले का पूरे प्रदेशवासियों ने भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रशासनिक इकाइयां ज्यादा सक्रिय होगी। लोगों को पहले 100-100 किमी दूर जाना पड़ता था, लेकिन नये जिले बनने से प्रदेशवासियों को काफी फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें:-अमृतपाल हुआ गिरफ्तार! पुलिस ने डेढ़ घंटे तक किया पीछा, सभी 6 साथी भी गिरफ्तार

Next Article