होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'राजस्थान की सरकार गिराने में नाकामयाब हुए ये लोग' दिल्ली में CM गहलोत का PM मोदी पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा ये लोग षड्यंत्रकारी है और देश को बर्बाद करने में लगे हुए है।
02:13 PM Nov 30, 2023 IST | Anil Prajapat

CM Gehlot : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा ये लोग षड्यंत्रकारी है और देश को बर्बाद करने में लगे हुए है। ये लोग राजस्थान की सरकार गिराने में नाकामयाब हुए, वो दर्द इनके दिलों में छिपा हुआ है। इनका चाल, चरित्र और चेहरा देश के सामने आ चुका है। साथ ही गहलोत ने दावा किया कि बीजेपी कहीं नहीं आ रही है और राजस्थान में बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

दिल्ल्ली में मीडिया से रुबरु होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी कहीं जीत नहीं रही है। राजस्थान में एग्जिट पोल कुछ भी आ जाएं। सटोरिये कुछ भी कह दे। लेकिन, यह इस बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसके तीन कारण है। हिंदुस्तान में हमारी पहली सरकार हमारी है, जिसके खिलाफ सत्ता विरोध लहर नहीं दिखी। मुख्यमंत्री को लेकर भी सभी की एक ही राय है। बीजेपी के वोटर भी कहते है कि हमारी सरकार ने काम करने में कोई कमी नहीं रखी है। राजस्थान में पीएम मोदी, अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों ने एक ही भाषा बोली, जो डरावनी थी और तनाव पैदा करने वाली थी। बीजेपी वाले जो भाषा बोल रहे थे, वो किसी को पसंद नहीं आई।

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों में मेरे ऊपर धावा बोल दिया, क्योंकि ये मेरी सरकार गिरा नहीं पाए। इन लोगों ने जैसे मध्यप्रदेश, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में सरकार गिराई, वैसे ही राजस्थान में सरकार गिराने में फेल हो गए। वो दर्द इनके दिल में छिपा हुआ है। इसके लिए इन लोगों ने दिल्ली में बैठकर प्लानिंग की कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट नहीं होने देना है। ऐसे में ये गुस्से के साथ गलत भाषा बोल रहे थे। ये लोगों को धर्म के नाम पर भड़काने की बातें कर रहे थे। अगर इनका धर्म का एजेंडा नहीं चला को साफ है कि हम सरकार बनाएंगे।

देश में घटा पीएम मोदी का क्रेज

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर हमला इनको 2024 में महंगा पड़ने वाला है। पीएम मोदी का पहले वाला ओरा नहीं रहा। पहले लोग जो मोदी-मोदी बोलते थे, अब वो कहां रहा है। मीटिंगों में भी वो लोग नहीं आते है, जो पहले आते थे। अब वो नहीं समझ पा रहे, ये उनकी मर्जी है। राहुल गांधी की मेंबरशिप जाने वाली नहीं है। इनके षड्यंत्र चलते रहते है। ये लोग देश को बर्बाद कर रहे है। लोकतंत्र की हत्या कर रहे है और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है।

यै खबर भी पढ़ें:- ना पीहर…ना ससुराल, अब अंजू उर्फ फातिमा को कौन देगा शरण?

Next Article