For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में CM Ashok Gehlot ने कहा- ERCP को जल्द मिले राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का दर्जा

10:40 AM Sep 09, 2022 IST | Jyoti sharma
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में cm ashok gehlot ने कहा  ercp को जल्द मिले राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का दर्जा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उपलब्ध जल स्त्रोतों का उचित सर्वेक्षण कर ही जल जीवन मिशन (Jal Jivan Mission) के तहत परियोजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों में मिशन की सफलता के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ERCP अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे जिलों में पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Advertisement

केंद्र सरकार को जल्द से जल्द ईआरसीपी (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए ताकि इसका निर्माण जल्द पूरा हो और प्रदेश की जनता लाभान्वित हो सके। सीएम निवास (CMR) पर जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजना के मापदंड तैयार करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ration Card धारकों के लिए बड़ी खबर, लाखों लाभार्थियों को होगा फायदा

.