For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'कांग्रेस मतलब समस्या…BJP यानी समाधान' CM योगी ने गहलोत सरकार पर भी साधा निशाना

Rajasthan Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजस्थान दौरे पर है। कोटा जिले के इटावा में सीएम योगी ने गुरुवार को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रेमचंद गोचर के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान यूपी के सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
03:57 PM Nov 16, 2023 IST | BHUP SINGH
 कांग्रेस मतलब समस्या…bjp यानी समाधान  cm योगी ने गहलोत सरकार पर भी साधा निशाना

Rajasthan Election 2023 : कोटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजस्थान दौरे पर है। कोटा जिले के इटावा में सीएम योगी ने गुरुवार को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रेमचंद गोचर के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान यूपी के सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। साथ ही कांग्रेस को समस्याओं का पौधा बताते हुए बीजेपी को समस्याओं का समाधान वाली पार्टी बताया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर गरीबों का हक छीनने का आरोप लगाया और राममंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

Advertisement

राजस्थान दौरे पीपल्दा विधानसभा के इटावा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन बदले में समस्याएं दीं। आपके राजस्थान में भी यही चीजें हैं। राजस्थान में कांग्रेस को सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर मिला। लेकिन, आप गहलोत सरकार और वसुंधरा राजे सरकार की तुलना करेंगे तो समझ में आ जाएगा कि राजे सरकार ने तो प्रदेश में काम किया।

यह खबर भी पढ़े:-Rajasthan Election : बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ‘राजस्थान और टोंक चुनाव पर लाहौर की नजर…’

अंर्तकलह में निकले गहलोत सरकार के 5 साल

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने 5 साल अंर्तकलह में ही निकाल दिए। जिसके चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल देखने को मिला और विकास की गति पर ब्रेक सा लग गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमाई रही। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। देश के अंदर जो आतंकवाद-नक्सलवाद है, वो कांग्रेस की देन है। देश में गुंडागर्दी, माफियागिरी भी कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस समस्याओं का पौधा है और बीजेपी देश की समस्याओं का समाधान है। पार्टी के साथ-साथ समस्याओं का समाधान का नाम पीएम मोदी है।

कांग्रेस ने छीना गरीबों का हक

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया। और गरीबों का हक छीना। मोदी जी ने देश के 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय, चार करोड़ लोगों के लिए पक्के मकान, चार करोड़ लोगों के घरों तक बिजली, 10 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का फ्री कनेक्शन और आयुष्मान बीमा योजना को तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कवर दिया। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब वे भी ये काम कर सकते थे। लेकिन, कांग्रेस एक ही बात करती थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। लेकिन, मोदी जी कहते है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीब, किसान, नौजवान, महिला, दलित, वंचित, पिछड़े लोगों और समाज के हर तबके का है। इसलिए हमने नारा दिया है सबका साथ और सबका विकास।

यह खबर भी पढ़े:-‘मोदी की गारंटी का मतलब अडानी की गारंटी’ राहुल गांधी ने नोटबंदी-ब्लैकमनी पर भी PM को खूब सुनाया

राम मंदिर का भी किया जिक्र

यूपी के सीएम ने एक बार फिर राममंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। हम नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तो कांग्रेस के लोग हंसते थे और कहते थे कैसे बना देंगे। तब हम लोगों ने नारा लगाया कि रामलाल हम आएंगे, पहले ढांचा हटाएंगे। उसके बाद मंदिर वहीं बनाने का नारा हमने दिया। आज अयोध्या में राममंदिर बन रहा है और इसमें किसी को शक नहीं है। मैं आज आप सभी को 22 जनवरी के लिए भी आमंत्रण देने आया हूं। इसी दिन मोदी के कर कमलों से रामलला विराजमान होंगे।

.