होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Chittorgarh Vidhan Sabha: BJP दो बार से मजबूत स्थिति में, कांग्रेस के दांव पर भी नजर, क्या है समीकरण

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है।
11:20 AM Oct 15, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत जैसे दिग्गजों ने लड़ा चुनाव

मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ जिला राज्य के दिग्गजों के लिए चुनावी रणभूमि रहा है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, जसवन्त सिंह, डॉ. गिरिजा व्यास, नरपत सिंह राजवी और महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ जैसे दिग्गज इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर राजनीति के शिखर तक पहुंचे। जिले की पांच विधानसभा सीटों में चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी कपासन और बेगूं शामिल हैं।

सीपी जोशी के कंधो पर जिम्मेदारी

चित्तौड़गढ़ विधानसभा समान्य सीट है। ये चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो मेवाड़ इलाके में पड़ता है। भाजपा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी यहीं से आते है। 2023 के चुनाव में सीपी जोशी को यहां पर अच्छा प्रर्दशन करके अपने आप को साबित करना होगा। जोशी के लिए यह इतना मुश्किल भी नहीं होगा। क्योंकि यहां पर बीजेपी की अच्छी पकड़ है।

मतदाताओं की संख्या

2017 की मतदाता सूची के अनुसार चित्तौड़गढ़ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 2,43,395 है और 263 मतदान केंद्र हैं।

पिछले तीन चुनाव में से 2 में बीजेपी ने मारी बाजी

Next Article