For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन पर सबसे कम खर्च, इस फिल्म के बजट से एक तिहाई से भी कम लगा पैसा

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ कल शाम 6 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा.
02:19 PM Aug 22, 2023 IST | Avdhesh
chandrayaan 3  चंद्रयान 3 मिशन पर सबसे कम खर्च  इस फिल्म के बजट से एक तिहाई से भी कम लगा पैसा

Chandrayaan-3 Mission: देश 23 अगस्त की शाम पर टकटकी लगाए बैठा है जहां चंद्रयान- 3 चांद की सतह पर उतरेगा. जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ कल शाम 6 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. वहीं इसरो चंद्रयान की तस्वीरें लगातार जारी कर रहा है जिन्हें देखकर धड़कनें थाम कर देशवाली इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

इस बीच चंद्रयान-3 को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं है जहां लोग भारत के इस मिशन मून के बारे में सबकुछ जानना चाह रहे हैं. बता दें कि इसरो ने अब तक दो चंद्रयान मिशन के मुकाबले चंद्रयान-3 के लिए कम बजट रखा है जहां चंद्रयान-3 के मिशन का वित्तीय बजट 615 करोड़ रुपए रखा गया है.

मालूम हो कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत की गई थी जिसके बाद इस साल 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च बटन दबाया गया.

मिशन के लिए तैयार हुआ 615 करोड़ का बजट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व चेयरमैन के. सिवन के मुताबिक चंद्रयान-3 के लिए लगभग 615 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है जिसमें अंतरिक्ष यान के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत लगभग 250 करोड़ रुपए होगी और लॉन्च सर्विस पर अतिरिक्त 365 करोड़ रुपये की लागत आई है.

हालांकि चंद्रयान-3 का खर्चा अन्य अंतरिक्ष मिशन और कई हॉलीवुड फिल्मों से कम है लेकिन इसरो का कहना है कि आखिर तक इसका कुल खर्च 615 करोड़ रुपए से ऊपर भी जा सकता है. इधर साल 2009 में आई हॉलीवुड फिल्म अवतार का बजट देखें तो उस फिल्म पर करीब 1970 करोड़ रुपए खर्च हुए थे लेकिन चंद्रयान-3 का कुल बजट 615 करोड़ ही है जो कि फिल्म के मुकाबले एक तिहाई लागत से भी कम है.

चंद्रयान-2 का बजट क्या था?

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 मिशन का बजट 978 करोड़ रुपए था जहां इसमें से 603 करोड़ रुपये ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर, नेविगेशन और ग्राउंड सपोर्ट नेटवर्क पर और 375 करोड़ रुपए जियो स्टेशनरी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पर लगाए गए थे. अब देखना यह होगा कि चंद्रयान-3 अपनी सबसे मुश्किल चुनौति सॉफ्ट लैंडिंग को पार कर लेता है या नहीं, इसके लिए हर किसी को कल शाम का इंतजार है.

.