होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Chandrayaan-3 : चांद पर खड़े लैंडर की पहली आई सामने तस्वीर, 3 में से 2 टारगेट पूरे, क्या कर रहा रोवर?

11:41 AM Aug 31, 2023 IST | Anil Prajapat
Chandrayaan-3

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का प्रज्ञान रोवर अपने मिशन को पूरा करने में लगा हुआ है। जैसे-जैसे प्रज्ञान रोवर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हमें नई उपलब्धि मिल रही है। चंद्रयान-3 ने तीन में से दो टारगेट को पूरा कर लिया है। प्रज्ञान रोवर अब तक चांद पर मौजूद तत्वों को खोज रहा है। खास बात ये है कि रोवर ने चांद पर ऑक्सीजन, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, एल्युमिनियम, कैल्शियम, मैगनीज, सिलिकॉन और सल्फर खोज लिया है। अभी ओर भी कई खोज करने में रोवर जुटा हुआ है।

प्रज्ञान रोवर ने पहली बार चांद पर खड़े विक्रम लैंडर की तस्वीर भेजी। इस तस्वीर में लैंडर चांद पर पैर जमाए दिखाई दे रहा है। इसरो ने प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई ‘विक्रम’ लैंडर की एक तस्वीर बुधवार को जारी की। यह तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा (नैवकैम) द्वारा ली गई है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, स्माइल प्लीज (कृपया मुस्कराएं)। प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची।

चंद्रयान-3 मिशन के लिए नैवकैम को इसरो की इकाई ‘इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम लैबोरैटरी’ द्वारा विकसित किया गया है। लैंडर और रोवर को एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) तक कार्य करने के लिए विकसित किया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, इसरो ने विक्रम के साथ लगे चेस्ट उपकरण का पहला अवलोकन जारी किया था।

चेस्ट ने मापा चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का तापमान

चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए चेस्ट (चंद्र सफेर्स थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट) उपकरण ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रालेख को मापने का कार्य कर रहा है। इसमें एक नियंत्रित प्रवेश तंत्र लैस तापमान जांच प्रणाली है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है। इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं।

तीसरे टारगेर का काम कर रहा रोवर

इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो उद्देश्य- चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’, और चंद्र सतह पर रोवर की चहलकदमी का प्रदर्शन- हासिल कर लिए गए हैं, जबकि चंद्र सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों से संबंधित तीसरे उद्देश्य को पूरा करने का कार्य जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:-चांद से ISRO को रोवर प्रज्ञान ने भेजी हैरान करने वाली जानकारी, चंद्रमा पर मिली कई धातुएं, देखें

Next Article