होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

चॉकलेट की सबसे पुरानी कंपनी है कैडबरी, 18वीं सदीं से जुड़ा इसका इतिहास  

11:56 AM May 29, 2023 IST | Supriya Sarkaar
Cadbury is the oldest chocolate company, its history dates back to 18th century

चॉकलेट खाना हम सभी को पसंद होता है। आजकल लोग तोहफे के रूप में भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। दुध से बनने वाली चॉकलेट न सिर्फ मुंह का स्वाद अच्छा करती है बल्कि तनाव भी दूर करती है। मिठाई के रूप में भी इसे काम में लिया जाता है। किसी का जन्मदिन हो या त्योहार सभी शुभ कार्यों में चॉकलेट का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं इसके नाम पर पूरे देश में एक दिवस भी मनाया जाता है।

यूं तो बाजारों में कई प्रकार की चॉकलेट्स मिलती है, लेकिन कैडबरी ब्रांड विश्व का सबसे पुराना ब्रांड है। यह चॉकलेट की इतनी पुरानी कंपनी है कि विश्व युद्ध के दौरान भी इसे खाया जाता था। ऐसा भी कहा जाता है कि विश्व युद्ध में कैडबरी कंपनी में काम कर रहे सैंकड़ों लोगों को भेजा गया था। तभी से यह ब्रांड पूरे विश्व में मशहूर हो गए। आखिर इस कंपनी की शुरूआत कैसे हुई तथा इसकी वर्तमान स्थिति क्या है, जानेंगे आज के कॉर्नर में… 

कितना पुराना कंपनी का इतिहास 

कैडबरी कंपनी की स्थापना वर्ष 1824 में बर्मिंघम के बुल स्ट्रीट से हुई थी। दरअसल इसी वर्ष जॉन कैडबरी ने पाया कि लोगों को चाय, कॉफी जैसे उत्पाद बेहद पसंद है। इस तरह जॉन ने वर्ष 1831 से एक कारखाने की शुरूआत की। पहले केवल अमीर वर्ग के लोग ही चॉकलेट खरीदते थे। उत्पादन की उच्च लागत के कारण यह काफी महंगी थी, इसलिए मुख्य रूप से कैडबरी के उत्पाद अमीरों को बेचे गए थे।

वर्ष 1847 में जॉन कैडबरी ने अपने भाई बेंजामिन को भी कंपनी में मिला लिया। इसके बाद कंपनी को "कैडबरी ब्रदर्स" के रूप में जाना जाने लगा। कैडबरी बंधुओं ने अपना कार्यालय लंदन में खोला था। वर्ष 1847 में बाजार में कैडबरी का पहला प्रतियोगी फ्राई ऑफ ब्रिस्टल आया, जिसने पहली चॉकलेट बार बनाई। 1850 के दशक के अंत तक कंपनी गिरावट में चली गई थी। जिसके बाद कैडबरी बंधुओ के बेटों ने एक बार फिर कंपनी को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। 

ब्रिटिश ब्रांड है कैडबरी 

कैडबरी कंपनी दुध से निर्मित चॉकलेट बनाने वाली एक ब्रिटिश ब्रांड है। इसे दो भाईयों की कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। कैडबरी ने कई कैपेंन भी चलाए, जिनमें ‘पप्पू पास हो गया’, ‘कुछ मीठा हो जाए’, ‘क्या स्वाद है जिंदगी में’ ने काफी ख्याति प्राप्त की। इस तरह यह कई देशों में पहुंच गई।

कैडबरी और बेंजामिन के बाद इस कंपनी को उनके बेटों रिचर्ड और जॉर्ज ने संभाला। जब दोनों भाइयों ने इस कंपनी की शुरूआत की तब उनके पास बहुत कम जगह थी। केवल दो कमरों से उन्होंने इस कंपनी का संचालन किया, देखते ही देखते यह विश्व के सैंकड़ों देशों में पहुंच गई। यूनाइटेड किंगडम में इसकी शुरूआत वर्ष 1905 में हुई थी। 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड 

कैडबरी विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। वर्तमान में यह दुनिया के 100 से अधिक देशों में काम करता है। वर्ष 1961 के बाद जॉन कैडबरी के बेटों रिचर्ड और जॉर्ज ने आगे का व्यवसाय संभाला। इस समय व्यापार तेजी से गिरावट में था। लेकिन वर्ष 1866 तक कैडबरी एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी थी। 

(Also Read- सिकंदर महान ने की सेब की खोज, देवताओं द्वारा दिया गया उपहार है यह फल)

Next Article