For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Animal Day 6 Box Office Collection: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है 'एनिमल', 6 दिन में कमा डाले 300 करोड़

Animal Box Office Collection Day 6 : रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज के 6 छठे दिन में बड़ा धमाका करते हुए 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
03:34 PM Dec 07, 2023 IST | BHUP SINGH
animal day 6 box office collection  बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है  एनिमल   6 दिन में कमा डाले 300 करोड़

Animal Box Office Collection Day 6: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने छठे दिन ही 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर नई मिसाल कायम कर दी है। मार काट और खूब खराबे से भरी इस ए रेटेड फिल्म ने मौजूदा समय में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर तक जमकर धूम मचा दी है। हर रोज एनिमल की कमाई में इजाफा हो रहा है। इस बीच एनिमल की कमाई के आंकड़े सामने आए है। आइए जानते हैं बुधवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने कितने नोट छापे हैं।

Advertisement

एनिमल ने छठे दिन किया कमाल

एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एनिमल हर दिन बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। रिलीज के पहले 5 दिन के भीतर रणबीर कपूर की फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। इसके साथ ही रिलीज के छठे दिन भी एनिमल ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है। जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये मूवी आने वाले दिनों में नया कीर्तिमान रचने वाली है। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एनिमल के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-अजय देवगन की ये एक्ट्रेस निभा रही हैं अटल बिहारी वाजपेयी की मां का किरदार

एनिमल ने बुधवार को सभी भाषाओं में 30.25 करोड़ का बेहतरीन कारोबार किया है। इसके साथ ही एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिन के भीतर 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर एक नई मिसाल कायम की है। इस तरह से एनिमल का अब टोटल कलेक्शन 314.50 करोड़ हो गया है। एक नजर डाली जाए तो फिल्म के हिंदी कलेक्शन पर तो यह 27.80 करोड़ रहा है।

एनिमल का छठे दिन का कारोबार-

हिंदी कलेक्शन- 27.80

साउथ कलेक्शन- 2.65 करोड़

कुल कलेक्शन- 30.35 करोड़

नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 314.50 करोड़

रणबीर के कॅरियर दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'एनिमल'

ओपनिंग डे पर 60 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपूर के कॅरियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसके साथ ही 300 करोड़ कमा कर अब एनिमल उनके कॅरियर की दूसरी ऐसी मूवी बन गई है। एनिमल ने यह कलेक्शन पहले 6 दिन में ही कर डाला है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-Animal Box Office: रणबीर-बॉबी की ‘Animal’ 500 करोड़ के करीब पहुंचे, मंगलवार को ‘जवान’ को पछाड़ा

.