For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सियासी सफर पर किताब का विमोचन, सोनिया गांधी बोली- एक मजबूत संगठनात्मक नेता

चुनावी माहौल के बीच बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लिखी किताब लॉन्च हो गई है। इस किताब का विमोचन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। खड़गे 5 दशक से राजनीति में हैं।
07:31 PM Nov 29, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सियासी सफर पर किताब का विमोचन  सोनिया गांधी बोली  एक मजबूत संगठनात्मक नेता

Mallikarjun Kharge: चुनावी माहौल के बीच बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लिखी किताब लॉन्च हो गई है। इस किताब का विमोचन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। खड़गे 5 दशक से राजनीति में हैं। इसी मौके पर ये किताब लोगों के सामने आई है। खड़गे उन नेताओं में से हैं जिनका विवादों से ना के बराबर नाता रहा है। कर्नाटक से आने वाले खड़गे के दोस्त सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों में भी हैं।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के लिए उपयुक्त खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 50 साल पूरे होने के सम्मान में आयोजित एक समारोह के एक पुस्तक विमोचन को संबोधित करते हुए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी संगठन को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा है। आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा किया है। एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर एक साल

दरअसल 19 अक्टूबर 2022 को उनको कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। उनके साथ ही शशि थरूर भी रेस में थे लेकिन वो हार गये। इसके बाद खरगे को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला गया था। खड़गे के कार्यकाल को एक साल पूरे हो चुके है अभी तक खड़गे का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है।

.