होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कई बार समझाया…लेकिन जुनून सवार था, बोनी कपूर ने 5 साल बाद बताई श्रीदेवी की मौत की वजह?

Sridevi Death Mystery Revealed: श्रीदेवी की मौत के करीब 4 साल बाद उनके पति बोनी कपूर ने उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी के निधन के पीछे असल वजह क्या है?
08:26 AM Oct 03, 2023 IST | BHUP SINGH

Sridevi Death Mystery Revealed: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) करीब 5 साल पहले 24 फरवरी, 2018 को हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उनकी मौत का सदमा उनका परिवार सह नहीं पाया था। इतना ही नहीं यूं अचानक से श्रीदेवी के चले जाने की बात उनके साथी और चाहने वाले को हजम नहीं हो रही है। उनकी मौत का रहस्य करीब 5 सालों तक बरकरार रहा है। श्रीदेवी की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हुए। आखिर 24 फरवरी की रात दुबई में ऐसा क्या हुआ कि श्रीदेवी की जान चली गई?

बताया गया था कि उनकी मौत बाथ टब में डूबने से हो गई। लेकिन उनके चाहने वालों को यह बात हजम नहीं हो पाई थी। क्योंकि उनके परिवार का कोई व्यक्ति इस बारे में बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन अब 5 साल बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपना दर्द बयां करते हुए श्रीदेवी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो हादसा हुआ और क्या थी उनकी मौत की असल वजह?

यह खबर भी पढ़ें:-जब माधुरी दीक्षित को मिला था ब्रा में शूट करने का आदेश, एक्ट्रेस और डायरेक्टर के बीच छिड़ गई थी जंग

पत्नी को याद कर छलका बोनी का दर्द

बोनी कपूर ने हाल मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी पत्नी श्रीदेवी की मौत पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की रात दुबई में क्या हुआ था? उन्होंने किया कि आज भी वो श्रीदेवी को कितना मिस करते हैं, क्योंकि वो उन मोमेंट्स को देखने के लिए आज नहीं हैं, जो हमेशा से चाहती थीं। उनके कहने पर ही मैंने रीजनल सिनेमा में कदम रखा। बेटी जाह्नवी कपूर की सक्सेस, छोटी बहन खुशी कपूर का डेब्यू…बोनी ने बताया कि ये सब उन्हीं का सपना था। उनके जाने के बाद साउथ में लगातार 6 फिल्में रिलीज हुई हैं और सभी हिट रही हैं। लेकिन यह सक्सेस देखने के लिए आज वो इस दुनिया में नहीं हैं। श्री का यहां नहीं होना मुझे बहुत खलता है। इसलिए मैंने उनकी ये फोटो यहां लगाई है, लगता है वो यहीं हैं।

वो हमेशा सुंदर दिखना चाहती थीं

बोनी ने कहा-'श्रीदेवी हमेशा सुंदर दिखना चाहती थीं। फिर चाहे वो ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। वह फिट रहने के लिए अक्सर भूखा रहती थीं। कई बार वो क्रैश डाइट किया करती थीं। उस दौरान वो भी डाइट पर थीं। जबसे उनसे मेरी शादी हुई है, तब से उनहें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टरों ने उन्हें लो बीपी की शिकायत बताते हुए नमक खाने की हिदायत दी थी। लेकिन वह अपने आपको मेंटेन रखने के लिए नमक तक नहीं खाती थीं। वो अपनी फिटनेस के साथ किसी तरह का कोई कम्प्रोमाइज नहीं करती थी और इसके लिए किसी की भी सुनती थीं।'

बोनी देना पड़ा था लाई डिटेक्टर टेस्ट

बोनी ने बताया कि यह एक स्वाभाविक मौत नहीं थी। यह एक एक्सीडेंटल मौत थी। मैंने इसके बारे में कुछ भी ना बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। पुलिस को मुझे लाई डिटेक्टर टेस्ट देना पड़ा था, क्योंकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उन पर भारतीय मीडिया का दवाब था और उन्हें पता चला था कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। लेकिन रिपोर्ट आई उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि यह एक्सीडेंटल डेथ थी।

यह खबर भी पढ़ें:-14 साल के बेटा…38 की उम्र में एक्ट्रेस माहिरा खान ने की दूसरी शादी, जानिए कौन है उनके शौहर सलीम करीम?

पहले भी हो चुका था ऐसा इंटसीडेंट

बोनी कपूर ने बताया कि जब श्रीदेवी के फ्यूनरल पर उसके को-स्टार नागार्जुन आए तो उन्होंने भी एक ऐसा ही इंसीडेंट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनके साथ एक फिल्म के दौरान श्रीदेवी क्रैश डाइड थीं और इसी तरह से वह बाथरूम में गिर गई थीं और उनके दांत टूट गए थे। ये शायद डेस्टीनी ही थी। दुर्भाग्य से , उन्होंने इसे गंभीरता नहीं लिया और यह कभी नहीं सोचा कि घटना इस हद तक गंभीर हो सकती है। मैंने कई बार श्रीदेवी को समझाने की कोशिश की थी। यहां तक डॉक्टर से भी बुलवाया कि वो खाने में नमक लें। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वो कई बार डिनर ऑर्डर करते हुए बिना नमक चीनी का खाना मंगवाती थीं। उन्हें लगता था कि नमक खाने से आपके डबल चिन हो जाते हैं।

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था। उनकी मौत पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ था। क्योंकि वह एकदम फिट और एक्टिव दिखती थीं। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। वो फिल्मों में भी एक्टिव थीं। 2017 में ही उनकी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था, इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। यह उनकी कैरियर की 300वीं फिल्म थी।

Next Article