होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सर्दियों में करें सरसों के तेल की मालिश, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

05:03 PM Jan 10, 2023 IST | Supriya Sarkaar

सरसों के तेल से कितने फायदे हैं यह हम सभी को पता है। आयूर्वेद में भी सरसों के तेल के बारे में बताया गया है। खाने के अलावा इसका उपयोग शरीर की मालिश करने के लिए भी किया जाता है। सर्दियों में सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग नहाने से पहले सरसों के तेल की मालिश करते हैं। इसका इस्तेमाल बालों की मसाज करने के लिए भी किया जाता है।  

सरसों एक प्रकार की फसल है। जिससे तेल निकाला जाता है। इसका तेल खाद्य पदार्थ बनाने के काम भी आता है। इसके अलावा बालों व शरीर की मसाज के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में इसकी मालिश शरीर को आराम व सुकून देती है।

(Also Read- दूध के साथ इन चीजों के सेवन को आज ही कहे गुडबाय, वरना हो सकता है भारी नुकसान!)

तो आइए जानते हैं कि सरसों के तेल से मालिश व स्नान करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।  

1. इस मौसम में सरसों का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर में गर्माहट पैदा करता है, बल्कि औषधी के रूप में भी काम करता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसमें औषधीय गुणों की भरपुर मात्रा पाई जाती है। इससे कई तरह की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

2. सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो के दर्द से राहत मिलती है। ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है। इसकी मसाज करने के लिए इसे हल्का गर्म करें और पूरे शरीर पर तेल की मसाज करें। इससे रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है।

(Also Read- क्यों होते हैं कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान लूज मोशंस, कैसे करें इनसे बचाव)

3. इसकी मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।

4. सरसों के तेल का इस्तेमाल टॉनिक के रूप में भी किया जाता है। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ाता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी सहायता करता है। इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

5. इसमें विटामिन-ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पॉल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मददगार है।

(Also Read- Sweet potato side-effects: इन 5 तरह के लोग रहे शकरकंद के सेवन से दूर, वरना वरना सेहत पर होगा बुरा असर)

Next Article