For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

BJP का मिशन मरुधरा…आज राजस्थान दौरे पर नड्डा, मेवाड़-मारवाड़ फतह को लेकर बनाएंगे रणनीति

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा चुनाव प्रचार-प्रसार में लग गई हैं।
08:20 AM Oct 16, 2023 IST | Anil Prajapat
bjp का मिशन मरुधरा…आज राजस्थान दौरे पर नड्डा  मेवाड़ मारवाड़ फतह को लेकर बनाएंगे रणनीति
jp nadda

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा चुनाव प्रचार-प्रसार में लग गई हैं। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेता भी लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक दिवसीय राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जेपी नड्डा सोमवार को उदयपुर में पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में पूरे मेवाड़ के संगठन पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।

Advertisement

नड्डा मिशन मरुधरा के तहत उदयपुर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने भाजपा की पहली सुची जारी होने के बाद प्रदेश के कई विधानसभ सीटों पर टिकट वितरण के विरोध को लेकर कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र में कई दावेदार होते हैं। किसी एक को टिकिट मिलने पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में सभी भाजपा परिवार के सदस्य मिलकर कमल को जिताएंगे। जोशी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है और महिला की सुरक्षा नहीं हो पा रही। जोशी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार श्रीराम के नारे लगाने वालों पर कांग्रेस सरकार में मुक़दमे दर्जकिए गए। वहीं हिंदू त्योहारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जोशी ने कहा कि चुनाव में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलेगी।

यह रहेगा नड्डा के दौरे का कार्यक्रम 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोमवार को पहले उदयपुर और फिर जोधपुर में संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। नड्डा सुबह 10 बजे विशेष चार्टर प्लेन से उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद होटल हावर्ड जॉनसन में उदयपुर संभाग की दो सत्रों में बैठक लेंगे। बैठक में उदयपुर शहर देहात चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ के पदाधिकारी शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे डूंगरपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

उदयपुर में संभाग बैठक लेने के बाद दोपहर करीब 4 बजे जेपी नड्डा जोधपुर पहुंचेंगे। जोधपुर के एक होटल में जोधपुर संभाग के पदाधिकारी की बैठक लेंगे। पहले सत्र में जालौर, पाली, सिरोही जिले के पदाधिकारी की बैठक लेंगे। इसके बाद जिला जोधपुर शहर उत्तर, दक्षिण, बाडमेर, बालोतरा, जैसलमेर जिले के पदाधिकारी के साथ रणनीति पर मंथन करेंगे। रात करीब 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। नड्डा 18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग दौरे पर आएंगे।

दूसरी लिस्ट को लेकर होगी चर्चा 

बीजेपी अध्यक्ष प्रदेश में भाजपा की दूसरी सूची को लेकर भी मंथन करेंगे। वहीं दोनों संभागो की विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नड्डा पहली लिस्ट में जारी नामों पर भी मंथन करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश कार्यालय और कई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्त्ता का विरोध झेलना पड़ रहा हैं। इसको लेकर नड्डा डेमेज कंट्रोल करने की भी कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा ज्यादा विरोध वाली सीटों पर पुनर्विचार भी कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : टिकटों पर सियासत…बसपा छोड़कर आए और निर्दलीयों को कांग्रेस की ना! 

.