होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

BJP Membership Campaign : आज से शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान, पीएम मोदी बनेंगे अभियान के पहले सदस्य

08:07 AM Sep 02, 2024 IST | Dipendra Kumawat

BJP membership campaign: भाजपा का सदस्यता अभियान आज 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभियान का पहले सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत करेंगे।

आज प्रधानमंत्री और कल मुख्यमंत्री बनेंगे सदस्य 

भाजपा में वर्तमान समय में 18 करोड़ सदस्य की संख्या है जो की सोमवार 2 सितंबर को जीरो हो जाएगी और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान के पहले सदस्य बनकर इसकी शुरुआत करेंगे इसके बाद कल से राज्य स्तर पर इसकी लांचिंग की जाएगी और फिर मुख्यमंत्री सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कैसे बने भाजपा का सदस्य 

भाजपा के सदस्य का अभियान में जुड़ने और पार्टी का सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता हैं। सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की लॉचिंग के बाद मंगलवार को प्रदेशभर में सदस्यता अभियान की लॉचिंग होगी।

प्रदेश में सीएम भजनलाल और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे अभियान की लॉन्चिंग

भाजपा सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग मंगलवार को प्रदेश स्तर पर की जाएगी जिसमें प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश के प्रमुख नेता सदस्यता अभियान को लॉच करेंगे। और कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाएंगे प्रदेश में वर्तमान में  1.30 करोड़ सदस्य है और इस बार प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। बीजेपी का सदस्यता अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा।

Next Article