For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'MP में इनकी पहचान…कुनीति, कुशासन व करोड़ों का करप्शन' PM ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा

भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एमपी के भोपाल में आयोजित बीजेपी के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले।
02:55 PM Sep 25, 2023 IST | Anil Prajapat
 mp में इनकी पहचान…कुनीति  कुशासन व करोड़ों का करप्शन  pm ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा

BJP worker Mahakumbh : भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एमपी के भोपाल में आयोजित बीजेपी के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। पीएम मोदी ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन थी। लेकिन, आज एमपी में विकास की बयार बह रही है।

Advertisement

एमपी के बीजेपी की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके है। यानी जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने बीजेपी की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली है कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का शासन और उनकी बुराईयां देखी नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भ्रष्टाचार थी।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बना दिया था बीमारू

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी है। 20 साल पहले सड़कों की हालत क्या थी, वो युवाओं ने नहीं देखी। अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

मोदी ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। इसलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। डिजिटल लेनदेन हो रहे है। लेकिन, कांग्रेस को ये भी पसंद नहीं है।

जन सैलाब ये दिखाता है कि एमपी के लोगों के मन में क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि ये जन सैलाब ये दिखाता है कि एमपी के लोगों के मन में क्या है। ये नई ऊर्जा से भरी बीजेपी और हमारे हर कार्यकर्ता का बुलंद हौंसला दिखाता है। एमपी को देश का दिल कहा जाता है और बीजेपी का इस राज्य का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। यहां के लोगों ने हमारी पार्टी को हर बार भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयाराजे सिंधिया से लेकर एमपी से निकले अनेक महान लोगों ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। इनका तप और त्याग हमें प्रेरित करता है। इसलिए एमपी विकास के विजन का अहम केंद्र है।

ये खबर भी पढ़ें:-‘वर्षों से खाली थाली में भोजन लेकिन 10 साल तक खा नहीं सकते…’ महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अलका

.