होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

2024 में जीत पर नजर, मोदी ने सौंपा 10% वोट बढ़ाने का जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी की नजरें 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘भारी’ जीत हासिल करने पर टिकी हैं और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के प्रमुख नेताओं से पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा है।
09:43 AM Dec 24, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नजरें 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘भारी’ जीत हासिल करने पर टिकी हैं और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के प्रमुख नेताओं से पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दो दिवसीय मंथन बैठक के समापन के दिन भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ऐसा होना चाहिए कि विपक्ष स्तब्ध हो जाए।

विपक्षी गठबंधन इंडिया और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई की संभावना के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 2019 के चुनावों की तुलना में भाजपा के वोट प्रतिशत में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का आह्वान किया। बैठक में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भी चर्चा हुई। पार्टी को विश्वास है कि चुनाव में यह उसके पक्ष में एक बड़ा मुद्दा होगा। पार्टी के विभिन्न ‘मोर्चों’ ने चुनाव से पहले अपने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार रखे।

यह खबर भी पढ़ें:-एक महीने पहले दूसरी शादी…पत्नी से मारपीट के पीछे क्या कहानी! जानिए कौन हैं विवेक बिंद्रा

2019 में भाजपा को 37 फीसदी मत मिले

ज्ञात रहे कि साल 2019 के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को 37 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे जबकि उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को करीब 45 प्रतिशत वोट मिले थे।साल 2014 में कें द्र में सत्ता में आने के बाद से, भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपने वोट प्रतिशत को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया है और कु छ चुनावों में उसे सफलता भी मिली। शाह ने हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख किया और 50 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य के लिए राज्य संगठन की सराहना की।

संगठन की प्रमुखता को किया रेखांकित

सूत्रों ने बताया कि मोदी की तरह शाह ने भी चुनावों में संगठन की प्रमुखता को रेखांकित किया और कहा कि पार्टी को इतनी भारी जीत मिलनी चाहिए कि विपक्ष उसे चुनौती देने से पहले कई बार सोचे।

महिलाओं, युवाओं, किसानों तक पहुंचें

प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पार्टीजनों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इन लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ें, जिसका उद्देश्य उनकी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा करना है।

यह खबर भी पढ़ें:-पंजाब में कार पर पत्थरों से भरा डंपर पलटा, राजस्थान के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 साल की बेटी बची

बूथ समितियों को मजबूत करने को कहा

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषणों में भाजपा पदाधिकारियों से हर जगह अपनी बूथ समितियों को मजबूत करने के लिए कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके स्थानीय कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

Next Article