होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बिपाशा बसु ने पहली बाद दिखाया बेटी देवी का चेहरा, फैंस बोले-'बॉर्बी डॉल'

Devi Face Revealed: बिपाशा बसु ने क्रिसमस पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए बेटी देवी का चेहरा दिखाया। बिपाशा ने देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
03:55 PM Dec 26, 2023 IST | BHUP SINGH

Bipasha Basu Christmas: क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने लगभग एक साल की होने के बाद अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया। इसी तरह बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी अपनी बेटी देवी का चेहरा क्रिसमस पर दिखाया। देवी की तस्वीर देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए।

बता दें कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर बीते साल ही पेरेंट्स बने थे। देवी के जन्म के बाद से बिपाशा की फैमिली सुर्खियों में बनी हुई थी। इस साल दिवाली पर देवी ने अपना पहला बर्थडे डे सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद फैंस को लगा था कि बिपाशा और करण बेटी का चेहरा फैंस को दिखा देंगे, लेकन उनकी ये इच्छा अब क्रिसमस के मौके पर पूरी हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-32 की उम्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन का निधन, कुछ दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन, सदमे में फैंस

रेड कलर की ड्रेस में प्यारी लगी देवी

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड लगाए हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। बिपाशा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस क्रिसमस सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है।'

देवी की क्यूनेट पर फिदा हुए फैंस

देवी का चेहरा देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बिपाशा के पोस्ट पर कमेंट की झड़ी लगा दी है। देवी को कुछ फैंस करण की कॉपी बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'पापा की कॉपी।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'बॉर्बी डॉल।' एक और फैन ने लिखा, 'हमारा छोटा सांता।' बता दें कि बिपाशा ने 12 नवंबर, 2022 को देवी को जन्म दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-Salaar Box office Day 4: 402 करोड़ की हुई ‘सालार’, चौथे दिन भी की बंपर कमाई, जानें

Next Article