For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने विनर बन रचा इतिहास, 25 लाख की इनाम और…!

Bigg Boss OTT2 Winner Elvish Yadav: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता। एल्विश वाइल्ड कार्ड एंट्री कर बिग बॉस जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं।
09:13 AM Aug 15, 2023 IST | BHUP SINGH
bigg boss ott 2 winner  एल्विश यादव ने विनर बन रचा इतिहास  25 लाख की इनाम और…

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव ने Bigg Boss OTT 2 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह बिग बॉस के इतिहास में ऐसे पहले कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री कर बिग बॉस की ट्रॉफी जीती है। ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश राजाओं की तरह सेट से बाहर निकले। उन्हें देखते ही फैंस की भारी भीड़ चिल्लाने लगी। एल्विश को लोगों का प्यार देखकर यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने फ्लाइंग KISS देकर जनता को अपना प्यार दिखाया और फिर मीडिया से बात की।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Independence Day 2023: दर्शकों को तोहफा, दूरदर्शन पर दिखी सनी देओल की ‘गदर’

25 लाख की ईनाम राशि

Bigg Boss OTT 2 बनने पर विनर एल्विश यादव को 25 लाख रुपए की इनाम और ट्रॉफी मिली। साथ ही इससे भी ज्यादा मिला लोगों का प्यार। उनकी फैन फॉलोइंग में रातोंरात चार चांद लग गए हैं। एल्विश यादव ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने साथी कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और मनीषा को डेडिकेट की।

सलमान के फॉलोअर्स घटने पर एल्विश ने किया रिएक्ट

जब एल्विश को बताया गया कि बाहर ऐसी न्यूज चल रही है कि जब सलमान खान ने उन्हें वीकेंड के वार पर लताड़ा तो तब उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स घट गए थे। एल्विश यह सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि पहले तो उनके तीन मिलियन फॉलोअर्स उन्हें वापस करो। बढ़ाओं उनके फॉलोअर्स यार अगर मेरी वजह से घंटे हैं तो। घटने क्यों चाहिए बढ़ने चाहिए। उन्होंने वीकेंड का वार पर मुझे सही चीजें बताई थीं। उनके फॉलोअर्स घटने नहीं बढ़ने चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में नजर आएगा बॉलीवुड की तिकड़ी का सरप्राइज!

टॉप-5 फाइनलिस्ट थे

Bigg Boss OTT 2 सीजन के टॉप-5 फाइलिस्ट थे-एल्विश यादव, अभिषेक मल्हार, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्‌ट। सबसे पहले बाहर हुईं पूजा भट्ट और इसके बाद बेबिका भी विनर की रेस से बाहर हो गईं। टॉप-3 में एल्विश, अभिषेक के अलावा मनीषा रानी ने भी जगह बनाई थी। लेकिन वे टॉप-2 में जगह नहीं बना पाईं। आखिर में मुकाबला एल्विश और अभिषेक के बीच हुआ और बाज़ी एल्विश के हाथों में आई। उन्हें ट्रॉफी और 25 लाख रुपये इनाम में दिए गए हैं।

.