For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bigg Boss OTT2 : कौन है Elvish Yadav जिसकी एंट्री से मचा धमाल, जानिए

ओटीटी 2 में अपनी एंट्री को लेकर Elvish Yadav और आशिका भाटिया खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दोनों के घर में आते ही खूब धमाल हो रहा है। कौन है एल्विश यादव आइए जानते हैं।
10:58 AM Jul 13, 2023 IST | BHUP SINGH
bigg boss ott2   कौन है elvish yadav जिसकी एंट्री से मचा धमाल  जानिए

Bigg Boss OTT 2 में कंटेस्ट जमकर खेलकर है। कोई खुद के टैलेंट से दर्शकों को रिझा रहा है तो कोई दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर दर्शकों को अटैक्ट कर रहा है। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और बढ़ती लोकप्रियता के चलते इस शो को दो हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। इस बीच नया ट्विस्ट और टर्न आया है। दरअसल, ओटीटी 2 में अपनी एंट्री को लेकर Elvish Yadav और आशिका भाटिया खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दोनों के घर में आते ही खूब धमाल हो रहा है। कौन है एल्विश यादव आइए जानते हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान टॉप पर सेकंड सलमान, आमिर खान 5 में भी नहीं

एल्विश यादव कौन है और क्या करते हैं?

Elvish Yadav एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं, जो शार्ट फिल्में बनाते हैं। उनके दो चैनल हैं एक 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और दूसरा 'एलविश यादव'। उनके दोनों चैनलों पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके चैनल पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 25 वर्षीय यूट्यूबर का 'एलविश यादव फांउडेशन' भी है। इंस्टाग्राम पर भी वे काफी पॉपुलर हैं और उनके 5 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह 'सिस्टम क्लोदिंग' के संस्थापक भी हैं।

कैसे रातोंरात हुए फेमस

बेसकली एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा हासिल की है। इसके बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 2016 में यूट्यूबिंग शुरू की और थोड़े वक्त में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए। फरवरी 2018 में यूट्यूब पर उनके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए और 2019 तक उनके चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब हो गए।

यह खबर भी पढ़ें:-OMG 2 से होगा आदिपुरुष जैसा बवाल! सेंसर बोर्ड ने रोकी रिलीज…पहले रिव्यू होगा

चोरी का लगा था आरोप

कुछ महीने पहले एल्विश उस समय चर्चा में आए थे जब उन पर चोरी का इल्जाम लगा था। दरअसल, गुरुग्राम में जी20 कार्यक्रम के दौरान दो लोगों ने फूलों के बर्तन चुराने एक वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि जिस गाड़ी से फूल चुराए गए हैं वो एल्विश की गाड़ी है। हालांकि, बाद में एल्विश ने ट्विटर पर स्पष्ट किया था कि यह गाड़ी उनकी नहीं है और उनके बारे में गलत अफवाहें ना फैलाने की अपील की थी।

.