For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मनोरंजन इंडस्ट्री को किसकी लगी नजर, एक हफ्ते में 6 लोगों की मौत, फिल्ममेकर का होटल के कमरे में मिला शव

Subhash Chandra Tiwari Death: डायरेक्टर की मौत भाजपुरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। यूपी के एक होटल में मिला उनका शव।
10:59 AM May 25, 2023 IST | BHUP SINGH
मनोरंजन इंडस्ट्री को किसकी लगी नजर  एक हफ्ते में 6 लोगों की मौत  फिल्ममेकर का होटल के कमरे में मिला शव

मुंबई। मनोरंजन इंडस्ट्री को अप्रैल, 2023 कुछ खास रास आता नहीं दिख रहा है। पिछले एक हफ्ते में 5 टीवी स्टार अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। किसी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तो किसी की जान हार्ट अटैक ने लेली। आदित्य सिंह राजपूत से लेकर नितेश पांडे जैसे स्टार्स की अचानक मौत ने फैंस के साथ उनके जानने वालों को भी गहरा सदमा दिया है। कई लोगों को इस तरह एक के बाद एक 5 स्टार्स के चले जाने पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-आमिर, ऋतिक ने किया इनकार तो सलमान खान के हाथ लगी ब्लॉकबस्टर फिल्म, 21 साल बाद रच दिया इतिहास

फिल्ममेकर सुभाष चंद्र तिवारी (Subhash Chandra Triwari)की संदिग्ध मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल के कमरे में उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ इस होटल में ठहरे हुए थे। यूपी पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने 24 मई को आखिरी सांस ली थी।

भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर

सुभाष चंद्र तिवारी के यूं अचानक से चले जाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस अधीक्षक (SP) यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। सुभाष चंद्र तिवारी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार और मौत के कारण के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Box Office पर धमाकेदार कमाई कर रही है अदा शर्मा की The Kerala Story, 19वें दिन कमाए इतने करोड़

भोजपुरी इंटस्ट्री ने खो दी थी ये एक्ट्रेस

कुछ समय पहले भोजपुरी इंडस्ट्री ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को खो दिया था। उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस का शव भी वाराणसी के एक होटल में मिला था। कम उम्र में आकांक्षा की मौत ने लोगों को झटका दिया था।

.