होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी से तमिल पादरी की मुलाकात पर उठा बवाल, यीशु को बताया था Real God

02:23 PM Sep 10, 2022 IST | Jyoti sharma

Bharat Jodo Yatra : इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। बीते शुक्रवार उन्होंने यात्रा के दौरान कैथलिक पादरी जॉर्ज पोनैय्या ( Controversial Tamil Pastor) से बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में पोनैया कुछ ऐसा कह गए कि जिससे वे विवादों में घिर गए। दरअसल बातचीत के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनसे पूछा था कि ईसा मसीह ईश्वर का रूप है क्या ये सही है? तो इस पर पोनैय्या ने कहा कि ईश्वर ने पुरुष का रूप धारण किया था। वे वास्तव में ईश्वर है न की शक्ति की तरह।

भाजपा के निशाने पर आई Bharat Jodo Yatra

इस बयान के बाद देश भर में पादरी के खिलाफ नाराजगी छाई हुई है। इसके अलावा राजनीति भी जमकर हो रही है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भारत जोड़ो है या भारत तोड़ो आइकन?

आपको बता दें कि पादरी पोनैय्या (Controversial Tamil Pastor) का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपने भड़काऊ बयान के लिए ही जाने जाते हैं। बीते साल ही उन्हें हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में मदुरै में गिरफ्तार किया गया था। पोनैय्या ने एक बार कहा था कि मैं जूते इसलिए पहनता हूं जिससे भारत माता की गंदगी उन्हें छू भी न सके।

यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस में असंतोष, 5 सांसदों ने मधुसूदन मिस्त्री को लिखा पत्र

Next Article