होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ऐन वक्त दूल्हे ने किया शादी से इनकार, दुल्हन के घरवालों ने बुरी तरह पीटा, शेरवानी तक उतरवाई, जानिये-क्या था पूरा माजरा?

04:15 PM May 02, 2023 IST | Prasidhi

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दूल्हे और बारातियों से मारपीट का मामला सामने आया है। ऐसे में दूल्हे और शादी में आए बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, फेरों का इंतजार कर रही दुल्हन की शादी ऐन वक्त पर किसी दूसरे लड़के से करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र मीना निवासी झुथाहेड़ा की शादी एक मई को होनी थी। दूल्हा वीरेंद्र मीणा शाम को बारात लेकर नीशा मीना के गांव नांगल मीणा पहुंचा। दूल्हे की बारात बैंडबाजों के साथ दुल्हन के घर तक पहुंच गई। इस दौरान बाराती भी बैंड बाजों पर जमकर थिरक रहे थे। वहीं, दुल्हन के घर पर भी महिलाएं मंगल गीत गाकर बारातियों का स्वागत कर रही थीं। दूल्हा भी बड़ी बेताबी से उस पल का इंतजार कर रहा था। लेकिन, ऐन वक्त पर सब खेल बिगड़ गया।

दरअसल, हुआ यूं कि शराब के नशे में धुत दूल्हे के दोस्तों का अचानक किसी बात को लेकर वधु पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया। जैसे ही इस बात का पता दूल्हे को चला तो उसने गुस्से में आकर साफा फेंक दिया। दूल्हे के ऐसे रैवये को देखकर हर कोई दंग रह गया। उससे काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह इसी बात पर अड़ा रहा कि मेरे दोस्तों से ससुराल वालों ने झगड़ा क्यों किया। देखते ही देखते बात इस कदर बढ़ गई की वधु पक्ष के लोगों दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी और उसे कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं दूल्हे को बचाने वाले बारातियों के साथ भी जमकर मारपीट की।
दूल्हे के शेरवानी सहित अन्य कपड़े फट गए। मंडप में ही दूल्हा नंगे बदन नजर आने लगा और उसकी शेरवानी व साफा दूर पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही मंडावर और महवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

समझाइश के बाद भी नहीं बनी बात

पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की। लेकिन, जब कोई निर्णय नहीं निकला तो शादी का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसके बाद दूल्हे और बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। इधर, वधु पक्ष के लोगों ने विवाह के लिए दूसरे लड़का तलाश किया। दुल्हन निशा की शादी के लिए दूसरा दूल्हा भी तैयार हो गया है। इसके बाद दुल्हन की शादी हुई।

हर कोई बता रहा अलग-अलग कारण

इधर, वधु पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हा दहेज की मांग कर रहा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोग खाना खा रहे थे और दूल्हे को मंडप में फेरों के लिए लेकर आए। तभी दूल्हे के पास किसी का फोन आया। इसके बाद दूल्हे ने अपने साफे को दूर फेंक दिया और शादी से मना कर दिया। लड़के से समझाइश की गई। लेकिन, जब वो नही माना तो उसकी और बारातियों की पिटाई कर दी। दूल्हे वीरेंद्र की शेरवानी खुलवा दी और दूल्हा नंगे बदन नजर आने लगा।

Next Article