होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बिगड़ी तबीयत, होटल में चल रहा इलाज

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी। होटल में डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं।
02:03 PM Apr 09, 2024 IST | BHUP SINGH

Lok Sabha Elections 2024: जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के चलते बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक के बाद एक जनसभाओं में बिजी हैं। चुनाव प्रचार के बीच बिजी शेड्यूल के राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तबीयत बिगड़ गई है। सांचौर के होटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें खासी और कमजोरी भी महसूस हो रही है। हालांकि, गहलोत की सेहत को लेकर अभी डॉक्टर्स और पार्टी की और से कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन होटल के बाहर कांग्रेसी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रानीवाड़ा में प्रस्तावित था कार्यक्रम

अशोक गहलोत का आज सुबह रानीवाड़ा और दोपहर 2:00 बजे भीनमाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि, तबीयत खराब होने के चलते अब इन कार्यक्रमों में गहलोत जाएंगे या नहीं, इस पर भी प्रश्न बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘ऐसे नेताओं को धक्के मार कर निकाल देता…’ बेनीवाल के विवादित बयान के बाद कांग्रेस का एक्शन, 3 नेता 6 साल के लिए निष्काषित

गहलोत को गले में दिक्कत और कमजोरी भी

गहलोत के गले में दिक्कत के साथ खासी और कमजोरी फील हो रही है, जिसके बाद डॉक्टर्स की बताई दवाई खाकर वे अब आराम कर रहे हैं। जालोर सिरोही संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव कांग्रेस के प्रत्याशी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद में प्रवासियों के स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग के जरिए सांचौर पहुंचे थे और यहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद देर रात या कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद निजी होटल में ठहरे और उसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते सवेरे डॉक्टरों की टीम को बुलाना पड़ा।

'36 कौम देंगी कांग्रेस का साथ'

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सांचौर पहुंचे थे। जहां वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। यहां गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सांचौर जिला है और इसके विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाना जरूरी है। वैभव युवा हैं, शिक्षित हैं, मैं उसे जनता को सौंप रहा हूं। वह हर सुख दुख में सांचौर की जनता के साथ रहेंगे और यहां के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। 36 कौम ने संकल्प लिया है कि वह वैभव का साथ देंगे और कांग्रेस को जिताएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election : चुनाव प्रचार में दिखने लगी रंगत, कांग्रेस-BJP ने झोंकी ताकत, 11 को फिर आएंगे PM मोदी

Next Article