For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप... 'जवान' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा 'बाप', देखें

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 'जवान' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर 'बाप' शब्द ट्रेंड करने लगा।
04:27 PM Aug 31, 2023 IST | Kunal bhatnagar
बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप     जवान  के ट्रेलर ने मचाया  तहलका  सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा  बाप   देखें

जयपुर। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 'जवान' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर 'बाप' शब्द ट्रेंड करने लगा।

Advertisement

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

लोगों ने जवान को ब्लॉकबस्टर बताया। एटली के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर फिल्म जवान का दमदार ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म में शाहरुख खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिले। जिसके बाद इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा ट्रेलर

'जवान ट्रेलर' इस वक्त ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फिल्म पठान के बाद अब जवान के ट्रेलर ने फैन्स को खुश कर दिया है। नयनतारा और शाहरुख खान का रोमांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर के दमदार डायलॉग्स की हो रही है।

यूजर्स दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

2.46 मिनट के इस ट्रेलर में शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। खासकर जवान में शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को देखने के बाद फैन्स काफी अच्छे रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म जवान का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

.