For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बनीं मलाइका अरोड़ा, एक्टर ने फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने ऑस्ट्रिया से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बताया कि ये तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की हैं।
05:38 PM Apr 23, 2023 IST | BHUP SINGH
अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बनीं मलाइका अरोड़ा  एक्टर ने फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपनी नजदीकियों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर ये एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने ऑस्ट्रिया से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बताया कि ये तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की हैं। दोनों स्टार्स के फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। आपको बता दें कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर यूरोप की ट्रिप पर हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-28 साल पुरानी दुश्मनी को भूलाकर दुख की घड़ी में आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे सनी देओल, जानें क्यों हुई थी अनबन

अर्जुन ने शेयर की तस्वीरें

अभिनेता अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वी टी-शर्ट के ऊपर हुडी पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अलग-अलग एंगल में पोज दिया हैं और अपनी हुडी से अपना चेहरा छिपाते दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो क्लिक करने का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दिया है। इस तरह से मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बन गईं। अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को फैंस सालइक कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।

मलाइका ने भी शेयर की थी तस्वीरें

अर्जुन कपूर से पहले शनिवार को मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें अर्जुन और मलाइका दोनों हाथ से दिल बनाते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया था।

यह खबर भी पढ़ें:-किसी का भाई किसी की जान’ ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, कमाए इतने करोड़

अर्जुन कपूर की आगामी फिल्में

बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह पिछली बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटिल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे।

.