For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Anshula Kapoor ने दुनिया को बताया अपने स्ट्रेच मार्क्स का सच, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

05:57 PM May 07, 2023 IST | Prasidhi
anshula kapoor ने दुनिया को बताया अपने स्ट्रेच मार्क्स का सच  शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हिन्दी सिनेमा के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर जहां एक ओर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं वहीं हाल ही में उनकी बहन Anshula Kapoor ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बाद बताई है जिसे सुन सब इमोशनल हो गए। कुछ समय पहले Anshula Kapoor ने दुनिया को ये बताया था कि, वो 14 साल की उम्र से ‘पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं। इस वजह से वो अपने वेट पर भी कंट्रोल नहीं रख पा रही हैं, साथ ही उनके शरीर पर काफी स्ट्रेच मार्क हैं। हाल ही में Anshula Kapoor ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़ सब भावुक हो गए।

Advertisement

Anshula Kapoor ने बतायी अपने मन की बात

Anshula Kapoor ने फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है, ‘हालांकि, हम जानते हैं कि हम किताब के कवर को देखकर अंदर का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं, हम बाहर को देखकर जज करते हैं, हम यह नहीं देखते हैं कि अंदर कितना चमकीला है।’ वो आगे कहती हैं कि, ‘मुझे कभी नहीं पता था कि मैं खुद में वह प्रतिभा देखूंगी और दूसरों को दिखाऊंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आईने में कैसा दिखती हूं, इस बारे में सोचे बिना मैं खुद से प्यार कर सकती हूं। कभी ऐसा सोचा नहीं था, मेरे इस उजड़े बालों की भी अपनी कहानी है। मेरे होंठ भी प्यार और मोटिवेशन की कहानियां सुना सकते हैं।’

सितारों ने किया कमेंट

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई Anshula Kapoor की परेशानी को समझ पा रहा था। जहां कई सितारों ने उनको स्पोर्ट करते हुए कई कमेंट किये वहीं उनकी बहन सोनम कपूर ने भी इस पोस्ट पर खूबसूरत’ लिखकर उन्हें टैग भी किया। हाल ही में उन्होंने स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

.