होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'अंजू वैध दस्तावेज से आई' पाक सरकार ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, सीमा हैदर पर भी किया बड़ा दावा

Anju Seema Haider
08:41 AM Jul 28, 2023 IST | Anil Prajapat
Anju Seema Haider

Anju-Seema Haider : नई दिल्ली। भारतीय महिला अंजू और पाकिस्तान की सीमा हैदर को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि अंजू वैध दस्तावेज के आधार पर पाकिस्तान आई हैं। सीमा हैदर पर कहा कि भारत ने अभी तक सीमा हैदर से मिलने के लिए काउंसलर एक्सेस नहीं दिया है। इसकी वजह से सीमा हैदर के नागरिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अंजू और सीमा को लेकर पाकिस्तान से लेकर भारत तक विवाद बना हुआ है। अंजू के बारे में पाकिस्तान की पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि उसने पाकिस्तानी नसरुल्ला से शादी कर ली है। वहीं, उसके कथित पाकिस्तानी पति ने कहा कि अंजु को पाक सरकार इस्लाम अपनाने के कारण नौकरी और घर देगी। इधर, अंजू के पति अरविंद ने कहा कि अंजू ने उससे तलाक मांगा है।

अंजू को नौकरी देगी पाक सरकार

अंजू, जो अब फातिमा बन गई हैं, के कथित पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने दावा किया है कि अब पाकिस्तान की सरकार अंजू को नौकरी और घर देगी। उसने कहा कि अंजू भारत जाकर अपने बच्चों को लेकर आएगी। उसने कहा कि अंजू सब कुछ अपनी मर्जी से कर रही है। नसरुल्ला ने बताया कि इस्लाम अपनाने की वजह से अब अंजू को जल्द ही पाकिस्तानी नागरिकता मिल जाएगी।

अरविंद ने कहा- अंजू मांग रही तलाक

यह भी दावा किया जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम अपना लिया है और वह अब फातिमा बन गई है। खुद अंजू ने इन दोनों ही दावों का खंडन किया है। उनका कहना है कि मैंने निकाह नहीं किया है। अंजू ने साथ ही यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत आएं गी। इस बीच अंजू के पति अरविंद ने खुलासा किया है कि 25 जुलाई को उनकी आखिरी बारी अंजू से बातचीत हुई थी। अंजू ने मुझसे तलाक मांगा था। अरविंद ने कहा कि अंजू को तब तक नहीं रखूंगा जब तक बच्चे नहीं चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-कहीं गर्मी-कहीं भारी बारिश का असर… वैज्ञानिकों ने दी तबाही की चेतावनी

Next Article