होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Anil Kapoor Pics: 66 साल की उम्र में अनिल कपूर ने दिखाया अपना स्वैग, बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन देख चकित रह गए लोग

Anil Kapoor Pics: अभिनेता अनिल कपूर 66 की उम्र में बेहद फिट एंड फाइन हैं। इस उम्र में वे अपनी फिटनेस के बल पर युवा अभिनेताओं को मात देते नजर आते हैं।
05:04 PM Oct 30, 2023 IST | BHUP SINGH

Anil Kapoor Pics: अभिनेता अनिल कपूर 66 की उम्र में बेहद फिट एंड फाइन हैं। इस उम्र में वे अपनी फिटनेस के बल पर युवा अभिनेताओं को मात देते नजर आते हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो आंखों पर सन ग्लासेज लगाए हुए सिर पर कैप पहने नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने जो फोटोज शेयर किए हैं उसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर की ये तस्वीर बाथरूम की हैं। इन तस्वीरों में वे अपनी फिट बेली को शोऑफ करते नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-थलापति विजय की ‘LEO’ ने 11 दिन में रच दिया इतिहास, कर डाली 509 करोड़ रुपए की कमाई

वहीं एक अन्य फोटो में अनिल कपूर जकूजी में आइस वॉटर में लेटे पोज दे रहे हैं। इस फोटो में वो सिगार लिए है। आंखों पर चश्मा लगाए कैमरे के सामने कूल अंदाज में बॉसी लुक देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपनी एक्सरसाइज की भी झलक दिखाई है। एक अन्य फोटो में एक्टर जिम में पसीना बहाते दिखाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान हुए जा रहा है। वैसे अनिल कपूर हमेशा से ही अपनी जवां लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। 66 साल की उम्र में भी वो एकदम फिट हैं।

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आए थे। अगर उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए रेडी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Tejas Box Office Collection: तेजस की कमाई में दूसरे दिन आया इजाफा, धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है

Next Article