होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ग्रीस में मिला 10  जहाजों का मलबा, समुद्र में मिली इतिहास की ‘दौलत’

यूरोपीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में ग्रीस के समुद्र में कई प्राचीन जहाजों के टुकड़े खोजे हैं। यह इतिहास किसी खजाने से कम नहीं है। मलबे कासोस द्वीप के आसपास के पानी में पाए गए।
09:52 AM Mar 24, 2024 IST | BHUP SINGH

एथेंस। यूरोपीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में ग्रीस के समुद्र में कई प्राचीन जहाजों के टुकड़े खोजे हैं। यह इतिहास किसी खजाने से कम नहीं है। मलबे कासोस द्वीप के आसपास के पानी में पाए गए। सर्वेक्षण अक्टूबर 2023 में पूरा हुआ था। अधिकारियों को कुल 10 जहाजों के मलबे मिले थे।

साइट पर सबसे पुराने डूबे हुए जहाजों के टुकड़े 3000 ईसा पूर्व के हैं। वहीं सबसे नया जहाज दूसरे विश्वयुद्ध का है। इसमें क्लासिकल पीरियड, हेलेनिस्टिक ग्रीस और रोमन ग्रीस के जहाज के टुकड़े पाए गए। मध्ययुगीन काल और ओटोमन साम्राज्य के समय के मलबे और कलाकृतियां मिलीं। जांच के लिए शोधकर्ताओं ने 154 फीट की गहराई तक गोता लगाया।

यह खबर भी पढ़ें:-वैज्ञानिकों ने खोजा 1.6 करोड़ साल पुराना जीवाश्म, पेरू में मिली गंगा के डॉल्फिन की ‘रिश्तेदार’

खींची 20 हजार तस्वीरें

ग्रीक संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि कलाकृतियों के अध्ययन ने इतिहास के पहलुओं के साथ-साथ भूमध्य सागर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में नई जानकारी और पुरातात्विक डेटा दिया है। स्पेन, इटली, अफ्रीका और तुर्की के तटों से माल लेकर आने वाले प्राचीन जहाजों के डूबे हुए अवशेष मिले हैं।

ग्रीक और विदेशी शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों की एक टीम ने इनका पता लगाया। तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए शोधकर्ताओं ने पानी के नीचे 20 हजार से ज्यादा तस्वीरें खींचीं, जिनका इस्तेमाल निष्कर्षों का अध्ययन करने के लिए किया गया था।

मिले हजारों साल पुराने मिट्टी के बर्तन

रिपोर्ट में कहा गया कि हजारों साल पुराने स्पेनिश मिट्टी के बर्तन मिले हैं। इनका इस्तेमाल जैतून के तेलों के लिए किया जाता था। शोधकर्ताओं ने रोमन ग्रीस काल के अफ्रीका में बने बर्तन और बोतलों को खोजा है। साथ ही ग्रीक पुरातन काल (800 ईसा पूर्व से 480 ईसा पूर्व) का एक लंगर भी मिला जो पत्थर का बना है।

साइड स्कैनिगं सोनार मशीन के इस्तेमाल से पहली बार इस क्षेत्र की मैपिगं की गई। दूसरे विश्वयुद्ध के समय वाले जहाज के मलबे की भी पहचान की गई है। यह धातु और लकड़ी की बनी नाव है जिसके 25 से 30 मीटर होने का अनुमान है।

यह खबर भी पढ़ें:-12 हजार साल पुराना मस्तिष्क मिला, कभी खराब नहीं होता इंसानी ब्रेन?

Next Article