For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चेक बाउंस मामले में बुरी फंसी Amisha Patel, रांची की सिविल कोर्ट ने लगाया 500 रुपए का जुर्माना

05:34 PM Jul 26, 2023 IST | Mukesh Kumar
चेक बाउंस मामले में बुरी फंसी amisha patel  रांची की सिविल कोर्ट ने लगाया 500 रुपए का जुर्माना

Amisha Patel : रांची की सिविल कोर्ट ने गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। एक्ट्रेस के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय थी। एफआईआर दर्ज कराने वाले अजय सिंह की तरफ से अदालत में एक गवाह पेश किया गया है। कोर्ट ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह करने को कहा था। लेकिन उनकी तरफ से इसके लिए समय की मांग की गई थी। इसके बाद सिविल कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाते हुए सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त मुकर्रर की है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘Gadar 2 Trailer’ का इंतजार खत्म, ट्रेलर देखने से पहले जान लें ये 5 अनजाने फैक्ट्स

बता दें कि रांची की अदालत में चल रहे इस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पिछले 17 जून को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें 10,000 रुपये के 2 बेल बांड पर जमानत दे दी थी। गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था।

म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा ने ऐठे थे ढाई करोड़

अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर आरोप लगाया था कि म्यूजिम मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन एक्ट्रेस ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है। इसके बाद भी अमीषा ने अमीषा ने ढाई करोड़ ऐठे थे। दोनों पक्षों में हुए करार के मुताबिक जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे थे। इसके बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के 2 चेक दिए थे। जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर एफआईआर दर्ज करवाई थी।

.