होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अवॉर्ड फंक्शन में गंगूबाई बन Alia Bhatt ने लूटा अपने फैंस का दिल, 'केसरिया' पर किया परफॉर्म

01:56 PM Mar 19, 2023 IST | Prasidhi

साल 2022 आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के लिए बेहद खास रहा। चाहे बात फिल्मों की हो या फैमली की। जहां उन्होंने साल 2022 की शुरुआत सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से की थी। वहीं उन्होंने साल को अलविदा कहा अपने घर नन्हीं परी का स्वागत करके। इस साल आलिया को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार एक्टिंग के लिए दादा साहेब अवॉर्ड मिला था। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्रााम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ गंगू का डांस

एक्ट्रेस ने हाल ही में जी सिने अवार्ड 2023 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वो आपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया और गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने धोलीदा पर डांस कर रही हैं। दोनों ही परफॉर्मेंस में उनका आउटफिट काफी शानदार दिख रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘गंगू के साथ नाचने के लिए तैयार?’

30 की हुई आलिया(Alia Bhatt)

15 मार्च को आलिया भट्ट ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘थर्टी’। आपको बता दें कि, आलिया इस साल हॉलीवुड में फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ गेल गैडोट भी नजर आएंगी। साथ ही इस साल उनकी 2 हिन्दी फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। एक रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और दूसरी जी ले जरा।

Next Article